Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:49 PM IST

गुजरात में कुछ दिन गुजारने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

इन दिनों गुजरात भले ही चुनावी मैदान है, पर यहां कुछ दिन गुजारने से पहले इससे जुड़ी ये 5 खास बातें जरूर जान लें। 
Updated:- 2017-12-18, 11:50 IST
gujrat famous places mandir

गुजरात में ऐसी कई कई चीजें हैं जिसके लिए यहां कुछ दिन जरूर गुजारे जा सकते हैं। यहां की जगहों से लेकर खान-पान तक, हजारों ऐसी चीजें हैं जिस कारण टूरिस्ट्स गुजरात में कुछ दिन क्या लंबा समय तक गुजारना पसंद करते हैं।

गुजरात के लोग इस राज्य की जीवंत संस्कृति को दर्शाते हैं। यहां के लोग रंग बिरंगे कपड़े पहनना पसंद करते हैं और खासतौर पर महिलाओं को खूबसूरत गहनें पहनना बहुत पसंद होता है। ज्यादातर लोग यहां गुजराती बोलते हैं लेकिन यहां  हिंदी, उर्दू, सिंधी और अंग्रेजी भी बोली जाती है। वैसे आपको बता दें कि गुजरता को ‘पश्चिम का जेवर’ भी कहा जाता है। यहां आपको नई और सदियों पुरानी परंपराओं का बेहतरीन मेल देखने को भी मिलता है। 

इस राज्य को अपना नाम ‘गुज्जरत्ता’ शब्द से मिला है, जिसका मतलब होता है गुज्जरों की भूमि। ऐसी ही और भी कई बातें हैं जो गुजरता में कुछ दिन गुजारने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए। 

gujrat famous places

गुजरात में पहले इनका था राज 

जैसा कि हमने पहले बताया कि ‘गुज्जरत्ता’ शब्द से ही गुजरात को अपना नाम मिला है। यहां आपको बता दें कि गुजरात की पुरातात्विक खोजें जैसे लोथल, धोलावीरा, रंगपुर सिंधु घाटी सभ्यता काल की हैं। तब से ही इस राज्य में ब्रिटिशों के आने से पहले तक कई शक्तिशाली साम्राज्यों जैसे मौर्य, खिलजी और अन्य मुस्लिम शासकों और मराठों ने राज किया था। अब आप जब भी गुजरात में कुछ दिन गुजारने जाएंगी तो आप वहां की जगहों को देख समझ पाएंगी कि यहां की इमारतों में मौर्य, खिलजी और अन्य मुस्लिम शासकों साथ ही मराठों की झलक क्यों नजर आती है। 

Read more: ये हैं गुजरात के 7 फेमस मंदिर जहां मोदी और राहुल भी टेकते हैं मत्था

यहां घूमने के लिए बेस्ट है ये टाइम 

गुजरात में साल भर मौसम सामान्य रहता है हालांकि राज्य में कच्छ जैसे कुछ भाग ऐसे हैं जो बहुत सूखे और कठोर जलवायु वाले हैं। अगर आप गुजरात में कुछ दिन बिताने का मन बना रही है तो सबसे बेस्ट टाइम अक्टूबर से मार्च तक का होता है। 

यहां देखने लायक हैं ये शहर

गुजरात में खूबसूरत शहरों की कमी नहीं है, अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, पोरबंदर, जामनगर, पावागढ़, चंपानेर, आणंद, भावनगर, मांडवी, पाटन, राजकोट, सूरत ये सभी यहां के खूबसूरत शहर है लेकिन खासतौर पर अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, पोरबंदर और जामनगर मुख्य हैं। 

gujrat famous places city

Image Courtesy: Wikipedia

यहां इन सामानों की शॉपिंग करना ना भूलें 

जब आप गुजरात में कुछ दिन गुजारने के लिए जाएं तो यहां कुछ खूबसूरत और खास चीजें होती हैं जिन्हें खरीदे बिना गुजरता को गुड बाय ना कहें। हां, सच में आपका गुजरात ट्रेवल अधूरा है अगर आपने गुजरात आकर खरीददारी नहीं की। गुजरात आने वाले टूरिस्ट यहां की मार्केट्स देखने के बाद यहां खरीददारी करने के लिए बेहद उत्सुक नजर आते हैं। 

यहां की हस्तशिल्प की चीजें दुनिया भर में मशहूर है। गुजरात के सबसे मशहूर हस्तशिल्प टेक्सटाइल से संबंधित हैं। यहां कढ़ाई का सदियों पुराना इतिहास है। गुजरात में शॉपिंग करते समय आप देख सकती हैं कुछ खास चीजें जैसे पटोला सिल्क साड़ी, कशीदाकारी, रजाई, घाघरा चोली, क्रेडल क्लॉथ, कपड़े के खिलौने, कढ़ाई के जूते, लौहे का फर्नीचर और स्पेशल घर की सजावट के लिए खूबसूरत कई रंगों को मिलाकर तैयार किया गया खूबसूरत सामान। अहमदाबाद में सी जी रोड, आश्रम रोड, और रिलीफ रोड पर आप शॉपिंग कर सकती हैं। इन सभी चीजों में से आप कुछ भी खरीद सकती हैं पर एक भी सामान नहीं खरीदे बिना आपको गुजरात को गुड बाय नहीं कहना चाहिए। 

gujrat famous places market

Image Courtesy: Wikipedia

यहां की इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर करें शामिल 

वैसे तो गुजरात में ऐसी जगहों की कमी नहीं हैं जिन्हें एक बार देखने के बाद आप  बार-बार देखना चाहें। यहां का द्वारकानाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर, तख्तेश्वर मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, कालिका मंदिर, नारायण मंदिर, जामा मस्जिद, राज बाबरी मस्जिद, रानी रुपमति मस्जिद ऐसी जगहें हैं जिन्हें आपको अपनी ट्रेवल लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। साथ ही आप धार्मिक जगहों के अलावा गिर फॉरेस्ट नेशनल पार्क, मरीन नेशनल पार्क, कच्छ डेजर्ट वन्यजीव अभयारण्य, जंगली गधा अभयारण्य, नील सरोवर पक्षी और कच्छ बस्टर्ड सेंचुरी जैसी जगहों को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।