सिक्किम की इस एक जगह घूमना है बेहद खास, क्या आप भी गए हैं यहां?

वैसे तो नार्थ ईस्ट में घूमने के लिए बहुत कुछ खास है, लेकिन सिक्किम की बात ही कुछ और है। खूबसूरती के मामले में ये हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से कम नहीं है। अगर आपको नार्थ ईस्ट में हिमालय की असली खूबसूरती देखनी है, और साथ में सूर्योदय की पहली किरण के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का एक अद्भुत नजारे का लुत्फ़ लेना है, तो पहुंच जाएं सिक्किम के रंगवला शहर में। लगभग सात हज़ार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह शहर पहाड़ों, झरनों, सुंदर चाय के बागानों, और प्रसिद्ध मठों के लिए जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं और क्या-क्या खास है यहां घूमने के लिए-
बौद्ध पार्क

सिक्किम के रंगवला में घूमने के लिए और सबसे प्रसिद्ध कोई जगह है, तो उसका नाम है रंगवला बौद्ध पार्क। कहा जाता है कि भगवान गौतम बुद्ध की 2550 जयंती के असवर पर इस पार्क को बनवाया गया था। बौद्ध पार्क में सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र भगवान बुद्ध की 130 फीट ऊंची प्रतिमा है। जी हां, इस पार्क में गौतम बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा है, यहीं नहीं इस पार्क में एक झील भी है, जो सैलानियों के आकर्षण का केंद्र है। इस पार्क में आप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: चलिए आज चलते हैं भारत की कुछ प्रमुख घाटियों की सैर पर
रंगवला सनराइज प्वाइंट

इस लेख के प्रारंभ में ही आपके साथ मैंने जिक्र किया था कि रंगवला खूबसूरती के साथ सूर्योदय पॉइंट के लिए जाना जाता है। सिक्किम के दक्षिण जिले स्थित ये सूर्योदय पॉइंट दूर-दराज के पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। इस पॉइंट से आप माउंट नरसिंग, माउंट जोपुनो और माउंट काबरू का शानदार नज़ारा देखा सकते हैं। अगर आप सिक्किम जा रहे हैं तो इस जगह को अपने ट्रेवल प्लान में ज़रूर शामिल करें।
टेमी टी गार्डन

जब सिक्किम घूमने की बात हो रही हो और किसी टी गार्डन का जिक्र ना हो, ऐसा कम ही देखा जाता है। कहा जाता है कि सैलानियों के घूमने के लिए साल 1969 में सिक्किम सरकार द्वारा इस गार्डन को विकसित किया गया था। यह गार्डन लगभग 177 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। चाय के बगान और इसके आसपास उंचे-उंचे पहाड़ यकीनन आपकी यात्रा में चार चांद लगायेंगे।
इसे भी पढ़ें: बिलासपुर: प्रकृति की गोद में बसा एक खूबसूरत शहर
बोन मठ

बोन मठ भी सैलानियों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इस मठ को बोनपो मठ और बोन युंग डुंग मठ भी कहा जाता है। बोन मठ एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, जो एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। बोन मठ के निर्माण में तिब्बती-इंडो शैली वास्तुकला का प्रयोग किया गया है, जो मठ के आकर्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कैसे पहुंचें- अगर आपको ट्रेन के माध्यम से जाना है तो आपको सबसे पहले न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन जाना होगा, क्यूंकि रंगवला का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। यहां से आप लोकल बस या कैब से जा सकते हैं। रवांगला का निकटतम हवाई अड्डा बागडोगरा हवाई अड्डा है, यहां से भी आप कैब या लोकल टैक्सी से जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@media-cdn.tripadvisor.com,tourmyindia.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।