अगर आप गर्मी के तेज धूप और काम के तनाव से छुटकारा पाने के लिए कहींं घूमने जाने का प्लान बना रही हैं तो इन 5 जगहों पर जरूर जायें। यहां उगते सूरज को देख आपकी सारी थकावट दूर हो जाएगी। इस स्लाइड शो में हम आपके लिए देश में ही मौजूद दुनिया की पांच खूबसूरत जगह की जानकारी दे रहे हैं जहां आपकी सारी तकावट दूर हो जाएगी। शुरुआत करते हैं गोवा से-
अगर आप इस गर्मी में अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना रही हैं तो गोवा आप लोगों के मजे करने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। गोवा के बीच हर टूरिस्ट का दिल जीत लेते हैं। यहां समुद्र है, खूबसूरत किनारे हैं, फोर्ट हैं, पब हैं, मार्केट्स हैं.... यहां सबकुछ है। ऊपर से समुद्र के किनारे बैठकर सूर्यास्त और सूर्योदय के नजारों को देखने वाला पल काफी रोमांचक होता है।
खासकर बेटलबटीम बीच में बैठकर सूर्यास्त देखना अपने आप में भाग्यशाली लोगों को ही नसीब होता है। मजोरडा बीच के दक्षिण में स्थित बेटलबटीम बीच गोवा के सबसे सुंदर बीचों में से है। अपने शानदार सूर्यास्त के कारण इसे ‘सनसेट बीच ऑफ गोवा’ भी कहा जाता है। यहां की शांति इसे और अधिक खासक बनाती है।
Read More: अब बनारस में मिलेगा गोवा का मजा
अगर आपका बजट कम है और आप बहुत दूर नहीं जा सकती हैं तो ओड़िशा जाएं। यहां भी आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत बीच देखने को मिलेगें। इसके अलावा यहॉ के सी फूड भी और रीज़नल संस्कृति आपका दिल जीत लेगी।
यहीं पर चिल्का झील स्थित है दो भारत की पहली और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है। इसकी खूबसूरती देखने के लिए यहां रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं। यहां लगभग पक्षियों की 160 प्रजातियों पाई जाती हैं। इसके अलावा उड़ीसा में भी आप शानदार समुद्री तट को देखने को मजा ले सकती हैं। शानदार समुद्री तटों को देखने के लिए चंद्रभागा की सैर पर जाइए। यहां आप अच्छी फोटोग्राफी कर सकती हैं।
इंडिया की घूमने वाली जगहों में लक्षद्वीप भी बेस्ट जगह मानी जाती है। लक्षद्वीप का मौसम सालभर खुशनुमा बना रहता है। यहां का तापमान नॉर्मली 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाता इसलिए यहां आप साल में कभी भी घूमने जा सकती हैं। लेकिन यहां अक्टूबर से अप्रैल के बीच यात्रा करना सबसे अच्छा है। यहॉं के बीच की खास बात यह है कि यहॉ के बीच बिल्कुल साफ है। जिससे आप जमीन को आसानी से देख सकते हैं।
चमकती रेत, समुद्र की लहरें, दूर स्थित क्षितिज को छूता नीला आकाश और समुद्री हवाएं...
ये सारा दृश्य देखने के लिए आपको गोवा जाने की जरूरी नहीं होगी। ये सारे दृश्य गोवा के पास स्थित दीव में मिल जाएंगी। अगर आपको भीड़ नहीं पसंद और प्रकृति के गोद में सैर करने की शौकिन हैं तो दीव आपके लिए परफेक्ट जगह है। यहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। यहां आप आसानी से उगले सूरज और डूबते सूरज के दृश्य को आंखों में भर सकती हैं।
यहां के ऐसे कई स्थल हैं जो पर्यटकों को लुभाते हैं। लेकिन यहां का मुख्य आकर्षण 'फोर्ट दीव' है जो तीन दिशाओं में समुद्र से घिरा है तो चौथी दिशा में एक छोटी सी नहर इसकी सुरक्षा करती है। इसी दिशा में किले का प्रवेशद्वार है। इस किले का निर्माण गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह ने पुर्तगालियों से संधि के तहत मु़गल आक्रमण से बचाव के लिए 16वीं सदी में करवाया था। जब आप 'फोर्ट दीव' से समुद्र का नजारा देखेंगी तो आप मुग्ध हुए बिना नहीं रह पाएंगी। यह जगह सूर्योदय और सूर्यास्त को देखने के लिए बेस्ट है।
केरल की सुंदरताा की जितनी बात की जाए उतनी कम है। यहां प्राकृतिक नजारों की भरमार है इसलिए आप यहां पूरा समय लेकर घूमने जाएं। बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए यह सही जगह है। आप यहां कभी भी घूमने जा सकती हैं क्योंकि यहांं का मौसम हर महीने एक जैसा रहता है।
वैसे तो केरल बहुत बड़ा है लेकिन यहां आप घूमने की शुरुआत अलेप्पी से कर सकती हैं जिसे 'पूरब का वेनिस' भी कहा जाता है। केरल के इस शहर में आप अंबालापुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी समुद्र तट और अरथुंकल चर्च भी घूम सकते हैं। उसके बाद पलक्कड़ स्थित नेल्लीयमपैथी हिल्स जाएं, जहां कि पर्वतों की चोटियां बादलों से मुकाबला करते हुए दिखाई देती हैं। पर्वत और बादलों के बीच में उगते सूरज को देख आप हैरान हो जाएंगी। उसके बाद निलाम्बुर स्थित कुंडू झरने में जा सकते हैं। इसकी खूबसूरती और ठंडा-ठंडा पानी आपकी छुट्टियों का मजा बढ़ा देगी।
नोट- अभी फिलहाल केरल ना जाएं। क्योंकि निपाह वायरस का प्रकोप वहां फैला हुआ है।