मानसून के मौसम में हर दिन घूमने का दिल करता है। खुशनुमा मौसम, हरियाली और ठंडक देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। खासकर बरसात का मौसम कपल्स के लिए बेहद खास होता है। रिमझिम बारिश में छाता लेकर अपना पार्टनर संग किसी शांत जगह पर सुकून के पल बिताना एक अलग ही एहसास होता है। मानसून के मौसम में कपल्स एक-दूजे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करके उन पलों को यादगार बना लेते हैं। इसके लिए कोई झरने, पहाड़ और हरियाली वाली जगह बेस्ट रहती है। जहां प्रकृति का आनंद उठाया जा सके। अगर आप भी इस मानसून सीजन में अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी और खुशनुमा जगह की तलाश कर रही है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में पुणे के पास स्थित कुछ बेहतरीन जगहों के नाम बताने जा रहे हैं। जिनको आप अपने पार्टनर संग घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बना सकती हैं। बरसात में इन जगहों की ट्रिप कपल्स के लिए बेहद यादगार बन जाएगी। आइए देखें कौन सी हैं वो जगहें।
मानसून में कपल्स के लिए बेस्ट है पुणे के पास स्थित ये जगहें
इन जगहों पर आप कलकल बहते झरने, वादियों, हरियाली देखकर खुद को प्रकृति के बेहद नजदीक पाएंगे। ऐसे में ये जगहें मानसून में कपल्स के लिए बेस्ट हैं।
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले में स्थित महाबलेश्वर बेहद खूबसूरत जगह है। कपल्स के लिए यह बेहद रोमांटिक जगह है। पुणे से महाबलेश्वर करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां आपको झील, पहाड़ आदि के सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे। जहां आप बोटिंग आदि का लुत्फ उठा सकती हैं। इसके अलावा यहां आप अपने पार्टनर संग बेहद सुंदर नजारों के साथ तस्वीरें भी ले सकती हैं। इसके अलावा यहां आपको घुड़सवारी का भी ऑप्शन मिलेगा। यहां घूमने के लिए माप्रो गार्डन, विल्सन सनसेट पॉइंट, वेन्ना लेक आदि बेस्ट जगहें हैं। महाबलेश्वर आप ऑटो बस, टैक्सी अपने अपने पर्सनल वाहन से भी पहुंच सकते हैं।
मालशेज घाट, महाराष्ट्र
मालशेज घाट के पहाड़ी दर्रा है, जो कि महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। यहां मानसून सीजन में नजारे देखने लायक होते हैं। हालांकि पहाड़ी एरिया होने की वजह से थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है, क्यूंकि बारिश से यहां फिसलन का खतरा बढ़ जाता है। मालशेज में कालू झरना बेहद फेमस है जो कि बेहद ऊंचाई से गिरता है। इसके अलावा यहां घूमने के लिए मंदिर, गुफाएं और किला भी है। यानि आप मालशेज घाट में अपने पार्टनर संग यहां खूब एन्जॉय कर सकती हैं। पहाड़ और प्रकृति के बीच सभी पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे।
तपोला, महाराष्ट्र
यह जगह महाबलेश्वर और पुणे के बेहद नजदीक है। ऐसे में मानसून में कपल्स के लिए यह भी एक बेस्ट जगह रहेगी। तपोला को 'मिनी कश्मीर' भी कहा जाता है। दरअसल, इस जगह पर आपको पहाड़, हरियाली झरने सभी चीजों के बेहतरीन नजारे देखने को मिल जाएंगे। यहां एक तपोला झील है जहां आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। इस जगह पर आप अपने पार्टनर संग ट्रेकिंग और कयाकिंग जैसी अन्य एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों