Chandigarh Romantic Places: कपल्स के लिए ढूंढ लाए हैं हम चंडीगढ़ में बेस्ट रोमांटिक जगह, वीकेंड पर बना लें पार्टनर के साथ घूमने का प्लान

चंडीगढ़ में कपल्स को रोमांटिक जगहें ढूंढना मुश्किल होता है। वह हर बार एक ही जगह घूमकर बोर हो गए होते हैं, इसलिए हर वीकेंड किसी नई जगह पर जाने के लिए लोकेशन सर्च करते हैं। अगर आप भी किसी अलग जगह पर अपने पार्टनर के साथ वीकेंड मजेदार बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पार्टनर के साथ घंटों समय बिताने के लिए जा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पहुंचने में और एंट्री के लिए ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा।
तितली पार्क (Butterfly Park)

जो लोग सुकना झील या रॉक गार्डन जाकर बोर हो गए हैं, उन्हें यह जगह आकर्षित लगने वाली है। एक साथ बहुत सारी तितलियां देखना वाकई एक रोमांटिक अहसास होगा। हरा-भरा वातावरण और रंग-बिरंगे फूल भी इस जगह को सुंदर बनाते हैं। यहां एक छोटा सा लेक भी है, जिसके किनारे आप लोगों को बैठे हुए देख सकते हैं। पार्क साफ रहता है, इसलिए आप यहां कहीं पर भी बैठ सकते हैं। यह चंडीगढ़ में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
- लोकेशन- सेक्टर 26, चंडीगढ़
- समय- सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें-One day trip: एक दिन की ट्रिप में चंडीगढ़ के आसपास में स्थित इन जगहों को बनाएं ट्रैवल पॉइंट
कैक्टस गार्डन

कपल्स को वीकेंड पर साथ में समय बिताने के लिए ऐसी जगहों पर जाना होता है, जहां वह ज्यादा समय बिता सकें। यही कारण है कि लोग सुखना लेक जैसी जगह पर जाते हैं। लेकिन अगर आप कुछ अलग जगह जाना चाहते हैं, तो कैक्टस गार्डन जाने का प्लान बना लें। कैक्टस गार्डन में प्रवेश शुल्क 10 रुपये है, इसलिए आप कम खर्चे में अपना वीकेंड मजेदार बना सकते हैं। ध्यान रखें कि यहां आप अपनी गाड़ी से आएं, क्योंकि ऑटो या कैब मिलना मुश्किल हो जाता है। आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
- समय- सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें-चंडीगढ़ से कर रहे हैं ट्रिप प्लान, तो इन जगहों पर जाएं घूमने
चंडीगढ़ बर्ड पार्क

इस बर्ड पार्क में बेस्ट जगह, टैम्ड बर्ड सेक्शन है। इसे विंग्ड वंडर्स के नाम से जाना जाता है। यहां आप पक्षियों के साथ बात कर सकते हैं। पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में बाड़ों में रखा जाता है। यहां आप उन्हें करीब से देख सकते हैं। आपको पक्षियों के बारे में आपको पढ़ने का भी मौका मिलेगा। डिस्प्ले चार्ट पर हर पक्षी के बारे में जानकारी दी गई है। कैफेटेरिया भी है जहां आप कुर्सियों पर बैठकर आराम से स्नैक्स भी ले सकते हैं। यह दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
- समय- सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।