केरल की इन 3 जगहों पर बना लें ट्रेकिंग का प्लान, दोस्तों के साथ यादगार हो जाएगी ट्रिप

कई लोगों को सर्दियों के मौसम में ट्रेकिंग करना अच्छा लगता है। क्योंकि ठंड के मौसम में गर्मी और उमस कम होती है, जिससे आपको देर तक चलने पर गर्मी नहीं होती। पहाड़ों में सर्दी का अनुभव और ताजी हवा का आनंद लेना एक अद्भुत अनुभव होता है। यही कारण है कि लोगों को ,सर्दियों में ट्रेकिंग करने में ज्यादा मजा आता है। सर्दियों के दौरान क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां होती हैं, इसलिए लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए ट्रेकिंग का प्लान बनाते हैं। अगर आप इस बार केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 3 ट्रेकिंग प्लेसिस के बारे में जान लें।
भालू पथ ट्रेल

अगर आपको ज्यादा लंबे ट्रेकिंग पर नहीं जाना है, तो आप भालू पथ ट्रेल पर जा सकते हैं। केरल में स्थित भालू पथ ट्रेल परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व द्वारा करवाया जाता है। इस ट्रेक की शुरुआत नलयिरा पॉइंट से होती है। बगीचे के रास्ते में भारतीय स्लॉथ भालू के पैरों के निशान देखे जा सकते हैं। यह मार्ग सीचली नामक स्थान पर दोनों तरफ सागौन के बागानों और बांस के पेड़ों से घिरा हुआ है। इसलिए घूमने में आपको अच्छा अनुभव होगा। दिसंबर-से जून तक यहां आपको प्रवासी पक्षी भी देखने को मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें- केरल के Chembra Peak पर ट्रैकिंग के लिए दोस्तों के साथ जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान
करियन शोला ट्रेल

यह केरल में ट्रेकिंग की लिए अच्छी जगह में से एक है। यह अनाप्पडी से शुरू होकर 6 किलोमीटर दूर है। इसमें आप 4 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद सबसे पहले आप एक घने जंगल में प्रवेश करेंगे। यहां से आपके ट्रेकिंग की शुरुआत होगी। इस ट्रेक में बांस राफ्टिंग भी शामिल है। इसमें 10 लोगों के साथ आपको राफ्टिंग करने का मौका मिलेगा। करेल में रोमांच ढूंढने वाले लोगों को यह जगह मिस नहीं करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक में इस किले के इंजीनियर को चढ़ा दिया गया था फांसी पर, जानें यहां जाने का क्या है सही तरीका
पगमार्क ट्रेल

परिवार के साथ घूमने के लिए यह सबसे अच्छे ट्रेकिंग वाली जगह में से एक है। ट्रेल थेक्कडी में एक तरह का सॉफ्ट ट्रेकिंग अनुभव है। इसलिए यहां परिवार के साथ घूमने में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। यहां बाघ के पैरों के निशान ढूंढना, बाघ देखना एक सपने की तरह लगता है। परम्बिकुलम डेम से 10 किमी की दूरी से इस ट्रेक का शुरुआत होता है। यह केरल में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।