herzindagi
image

Places Around Thane: ठाणे से 100 किमी के आसपास स्थित हैं ये स्पेशल जगहें, वीकेंड में आप भी पहुंचें

Best Places Around Thane: मुंबई वाले ठाणे के आसपास में स्थित इन शानदार और मनमोहक जगहों को वीकेंड में डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-07, 16:03 IST

Best Places Near Thane For Weekend: ठाणे महाराष्ट्र का एक प्रमुख शहर है, तो मुंबई के पास में भी स्थित है। यह महाराष्ट्र के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से भी एक है। यह शहर चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है।

ठाणे महाराष्ट्र का एक प्रमुख शहर ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोग इसे 'झीलों का शहर' भी कहते हैं, क्योंकि यह शहर करीब 9 झीलों से घिरा हुआ है। इसलिए यहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

यह सच है कि ठाणे की खूबसूरती देखने लायक है, लेकिन इस शहर से करीब 100 किमी के आसपास में भी ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। यहां आप भी वीकेंड में पहुंच सकते हैं।

माथेरान (Matheran)

Matheran

ठाणे के आसपास में में स्थित किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले माथेरान पहुंचते हैं। माथेरान महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन्स में से एक माना जाता है।

ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और वॉटरफॉल इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। माथेरान में आप चार्लोट झील, पैनोरमा पॉइंट, इको पॉइंट और शिवाजी की सीढ़ी जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। माथेरान की हसीन वादियों में आप टॉय ट्रेन का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी-ठाणे से माथेरान की दूरी करीब 90 किमी है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे गांव को एक्सप्लोर किया? खूबसूरती देख दीवाने हो जाएंगे आप

कर्जत (Karjat)

Karjat

कर्जत, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक पर्यटन स्थल है। यह खूबसूरत जगह महाराष्ट्र की उल्हास नदी के किनारे बसा हुआ है, जहां मुंबई, ठाणे या पुणे से लोग वीकेंड में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

कर्जत एक शांत और मनमोहक जगह है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत का काम करता है। कर्जत में स्थित उल्हास सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करती है। कर्जत ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग और कैम्पिंग के लिए भी जाना जाता है। यहां आप कोथलीगढ़ किला, कोंडाना गुफाएं और भोर घाट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-ठाणे से कर्जत की दूरी करीब 68 किमी है।

मनोरी बीच  (Manori Beach)

Manori Beach

अगर आप ठाणे के आसपास में स्थित किसी शानदार और लोकप्रिय बीच के किनारे घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आको मोरनी बीच पहुंच जाना चाहिए। शांत वातावरण और समुद्र की लहरों के बीच यादगार पल बिता सकते हैं।

मनोरी बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखाई देता है, इसलिए यहां सुबह-शाम सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। मोरनी बीच में आप स्कूबा डाइविंग जैसी कई वाटर गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं। ठाणे से आप अक्सा बीच, उत्तान बीच और गोरई बीच जैसी शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-ठाणे से मोरनी बीच की दूरी करीब 35 किमी है।

अलीबाग (Alibag)

Alibag

महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्थित अलीबाग को राज्य का बेस्ट वीकेंड डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां अक्सर मुंबई, पुणे और ठाणे से लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। यह खूबसूरत शहर चारों तरफ से समुद्र तटों से घिरा हुआ है।

समुद्र तटों से घिरे होने के चलते अलीबाग को स्थानीय लोग 'मिनी गोवा' भी बोलते हैं। अलीबाग में स्थित मुरुद बीच सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है, क्योंकि यह सफेद रेत के लिए जाना जाता है। मुरुड बीच के अलावा, अलीबाग बीच और वर्सोली बीच को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद उठा सकते हैं। अलीबाग में आप कोलाबा किला और श्री पद्माक्षी रेणुका मंदिर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-ठाणे से अलीबाग की दूरी करीब 98 किमी है।

इसे भी पढ़ें: One Day Trip: चंडीगढ़ वाले नवांशहर के आसपास में स्थित इन शानदार और बेहतरीन जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें

ठाणे से करीब 100 किमी के आसपास में स्थित अन्य ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जहां आप वीकेंड में घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। जैसे- ठाणे से करीब 50 किमी दूर स्थित तुंगारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य, 41 किमी दूर स्थित बदलापुर और अरब सागर के किनारे स्थित पालघर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।      
 
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@saffronstays/vm_32121_/insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।