देवघर के पास में स्थित इन बेहतरीन जगहों पर आप भी घूमने का ट्रिप बनाएं

हर साल करोड़ों शिव भक्त सावन में देवघर जल अर्पित करने के लिए पहुंचते हैं। कांवड़-यात्रा के बाद इन मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर करने का एक अलग ही मजा होता है। 

best places around deoghar jharkhand

Best Places Around Deoghar: देशभर में सावन का महीना बेहद ही पवित्र माना जाता है। सावन में करोड़ों भक्त भगवान शिव को गंगा जल अर्पित करने के लिए पवित्र और फेमस शिवालय में पहुंचते रहते हैं।

देवघर झारखंड का एक ऐसा शहर है जहां पौराणिक काल से खुद भगवान शिव शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। देवघर में हर साल लाखों भक्त जल अर्पित करने और दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

अगर आप भी सावन में देवघर जा रहे हैं और भगवान शिव के दर्शन के बाद कुछ बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

त्रिकूट पर्वत (Trikuta Parvata)

Trikuta Parvata

देवघर के आसपास घूमने के लिए किसी खूबसूरत और मनमोहक जगह की बात होती है, तो सबसे पहले त्रिकूट पर्वत का नाम जरूर शामिल रहता है। यह पर्वत हसीन और मनमोहक दृश्यों के लिए काफी फेमस माना जाता है।

त्रिकूट पर्वत वॉटरफॉल के लिए भी काफी फेमस माना जाता है। पर्वत के समीप से निकलने वाली मयूराक्षी नदी खूबसूरत झरनों का निर्माण करती है। त्रिकूट पर्वत के हसीन पहाड़ों के बीच में ट्रैकिंग और रोपवे का भी आनंद उठा सकते हैं। सूर्यास्त का नजारा भी देखने के लिए कई यहां लोग पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें:घूमने वालों के लिए तोहफा, यह राज्य सैलानियों को दे रहा है 50 प्रतिशत तक की छूट

नौलाखा मंदिर (Naulakha Mandir)

Naulakha Mandir

देवघर से लगभग 2 किमी की दूरी पर मौजूद नौलाखा मंदिर बेहद ही फेमस और पवित्र मंदिर है। भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित यह मंदिर भक्तों के बीच काफी भी फेमस है।(वैद्यनाथ धाम की कहानी है निराली)

नौलाखा मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 9 लाख रुपये में किया गया और आज करोड़ों में है। यह मंदिर 146 फीट उंचा है। जंगलों के बीच में मौजूद होने के चलते आसपास का नजारा भी बेहद खुशनुमा होता है।

नंदन पहाड़ (Nandan Pahar)

Nandan Pahar

देवघर से कुछ ही दूरी पर मौजूद नंदन पहाड़ एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। नंदन पहाड़ एक खूबसूरत पार्क के रूप में भी जाना जाता है। यहां स्थानीय लोगों के साथ दूर-दूर से भी लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।

नंदन पार्क में एक खूबसूरत तालाब भी है। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। नंदन पहाड़ अपने सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए काफी फेमस स्थान माना माना जाता है।(झारखंड में घूमने की जगहें)

इसे भी पढ़ें:इस राखी भाई-बहन Delhi-NCR की इन शानदार जगहों पर जरूर घूमने पहुंचें

तपोवन हिल्स और गुफाएं (Tapovan Hills and Caves)

Tapovan Hills and Caves

तपोवन हिल्स और गुफाएं, देवघर के साथ-साथ इसके आसपास मौजूद अन्य शहरों में भी काफी फेमस पर्यटक स्थान माना जाता है। यह स्थान भगवान शिव के मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है।

तपोवन हिल्स में कई गुफाएं मौजूद हैं, जो काफी लोकप्रिय भी हैं। कहा जाता है कि गुफा में भगवान शिव का शिवलिंग भी स्थापित है और इसी जगह ऋषि वाल्मीकि तपस्या करने पहुंचते थे। कई भक्त यहां जल अर्पित करने भी पहुंचते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP