झारखंड आपको नहीं करेगा निराश, जानें इन 5 शहरों में कौन-कौन सी जगह हैं घुमने को

झारखंड अपनी सुंदरता और आकर्षक, घने जंगलो के लिए जाना जाता हैं और यह राज्य झरने, पहाड़, ऐतिहासक मंदिरों से घिरा है। यही वजह है कि झारखंड को 'वनों की भूमि' भी कहते हैं और यहां के जंगल और जीव प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान हैं। झारखंड अपने चारों ओर से बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से घिरा हुआ है। इस झारखंड का निमार्ण साल 2000 में हुआ, इससे पहले यह बिहार का हिस्सा था। इसे भारत के 28वें राज्य के रूप में पहचान मिली है। तो चलिए जानते हैं इस राज्य में आपके लिए क्या खास है और अगर आप इन शहरों में घूमने जाती हैं तो आपके लिए क्या देखना उचित रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: इन 5 फेमस बौद्ध मठों के बारे में जानें, क्या है इनमें ख़ास
झरनों का शहर, रांची
रांची इस राज्य की राजधानी है और झारखंड राज्य के प्रमुख शहरो में से एक है। झरनों के शहर के नाम से फेमस रांची समुद्र तल से लगभग सात सौ मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। रांची के प्रमुख आकर्षण में हुदरू फॉल्स, कांके डैम, टैगोर हिल, रांची हिल स्टेशन, हटिया संग्रहालय, जनजातीय अनुसंधान संस्थान आदि शामिल हैं।
धार्मिक स्थल, देवघर
देवघर झारखंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल है क्योंकि यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल भी है। भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक यहां स्थित है। देवघर का मंदिर बैद्यनाथ धाम के नाम से मशहूर है। देवघर के प्रमुख आकर्षण बैद्यनाथ धाम, सत्संग आश्रम, नंदन पहाड़ हैं।
इस्पात नगरी, जमशेदपुर
झारखंड में घूमने वाली जगहों में शामिल जमशेदपुर यहां का सबसे बड़ा और प्रमुख पर्यटन स्थल है। जमशेदपुर का नाम सन 1919 में जमशेदजी टाटा के नाम पर रखा गया था। आपको बता दें कि यहां दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी इस्पात निर्माण कंपनी स्थित है। जमशेदपुर के प्रमुख आकर्षण में दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, जुबली पार्क और टाटा स्टील जूलोजिकल पार्क हैं।
कोयला राजधानी, धनबाद
धनबाद भारत की कोयला राजधानी के रूप में भी जाना है। यहां एक सौ बारह कोयले की खान हैं, जो पूरे देश में कोयले आपूर्ति करती हैं। इसके अलावा यहां प्रमुख आकर्षण के और धार्मिक स्थल हैं मैथन डैम या पंचेट डैम, आईएसएम, और शक्ति मंदिर।
द स्टील कैपिटल ऑफ़ इंडिया, बोकारो स्टील सिटी
छुट्टी मनाने वाली जगहों में शामिल बोकारो स्टील सिटी बेहद खूबसूरत शहर है जो पर्यटकों को शांति का एहसास करवाता है। इस जगह को 'द स्टील कैपिटल ऑफ़ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है। यहां बोकारो स्टील प्लांट और गार्गा डेम प्रमुख आकर्षक केंद्र हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ओडिशा के 8 सबसे खूबसूरत समुद्र तटों के बारे में जानें
तो अगली बार छुट्टियां बिताने का दिल करे तो झारखंड का रूख करें। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।
Photo courtesy- (wikimedia.org, image3.mouthshut.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।