Weird Beauty Treatments: बर्ड पूप फेशियल के बारे में कितना सुना है आपने? चेहरे को देता है नई रंगत

Weird Facial In The World: त्वचा में निखार लाने के लिए महिलाएं फेशियल करवाती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट द्वारा महीने में कम से कम एक बार फेशियल करवाने की सलाह दी जाती है। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-08-29, 19:51 IST
all about bird poop facial in hindi

Where First To Bird Poop Facial: त्वचा के लिए फेशियल बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए स्किन टाइप और समस्याओं के अनुसार फेशियल किए जाते हैं। फेशियल की कीमत भी अलग-अलग होती है। फेशियल के लिए केमिकल और नेचुरल चीजों से बने प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सोचिए अगर फेशियल के लिए जानवरों के पूप का उपयोग किया जाए, तो क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे?

शायद नहीं, लेकिन दुनिया के एक कोने में बर्ड पूप से फेशियल किया जाता है। क्या होता है बर्ड पूप फेशियल और कहां से शुरुआत हुई, ऐसी ही जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

बर्ड पूप फेशियल का आविष्कार

where first to bird poop facial

टेक्नोलॉजी शब्द सुनते ही लोगों के दिमाग में जापान देश का नाम आता है। इस फेशियल को पहली बार जापान में ही ट्राई किया गया था। इसे नाइटिंगेल फेशियल भी कहा जाता है। बता दें कि नाइटिंगेल बुलबुल पक्षी को कहा जाता है। धीरे-धीरे यह फेशियल ट्रीटमेंट कोरिया में भी प्रचलित होने लगा। यह नाइटिंगेल पक्षी केवल जापान में ही पाया जाता है।

किस सेलिब्रिटी ने करवाया बर्ड पूप फेशियल

इतना ही नहीं, कई नामी-जामी सेलिब्रिटीज भी यह ट्रीटमेंट करवा चुके हैं। कोईमोई डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि टॉम क्रूज और विक्टोरिया बेकहम ने यह फेशियल ट्राई किया है। इस फेशियल की कीमत करीब 14,000 रूपये थे। बता दें कि यह केवल एक सीटिंग की कीमत है।

वोग में भी एक रिपोर्ट छापी गई थी, जिसमें बताया गया था कि नाइटिंगेल के पूप में ग्वानीन एंजाइम होता है। यह एंजाइम नेचुरल ब्लीच के रूप में काम करता है।

इसे भी पढ़ें:क्या आप जानती हैं वैम्पायर फेशियल के बारे में जिससे एक ही बार में हट जाती हैं झुर्रियां

बर्ड पूप फेशियल के फायदे

benefits of bird poop facial

बर्ड पूप फेशियल से त्वचा में निखार आता है। इतना ही नहीं, आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को हल्का करने के लिए भी यह फेशियल फायदेमंद है। अगर आपके चेहरे पर ब्लेमशि है, तो बर्ड पूप फेशियल से लाभ होगा। जवां त्वचा के लिए भी यह फेशियल करवाया जाता है।

अक्सर फेशियल महकते हैं, लेकिन जैसा कि इसके नाम से पता चलता है बर्ड पूप फेशियल की स्मेल फंफूद पड़े चावल जैसी आती है।

इसे भी पढ़ें:फेशियल करते हुए भूल से भी नहीं करनी चाहिए ये पांच गलतियां

कैसे किया जाता है बर्ड पूप का फेशियल में इस्तेमाल

how to use bird poop in facial

  • बर्ड पूप को सुखाया जाता है। जब यह सूख जाता है, तब पूप में से कीटाणु हटाए जाते हैं। (फेशियल करवाने के फायदे)
  • इसके बाद फेशियल पाउडर में बर्ड पूप मिलाया जाता है।
  • इस तरह फेशियल के लिए बर्ड पूप तैयार होता है।

केवल बर्ड पूप ही नहीं दुनियाभर में अजीबो-गरीब फेशियल किए जाते हैं। इनमें वैम्पायर, प्लेसेंटा फेशियल और स्नेल स्माइल आदि शामिल हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP