ऑयली स्कैल्प की समस्या को कम करने के लिए करें ये काम

बालों की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए सही देखभाल जरूरी है। ऑयली बाल आसानी से गंदे हो जाते हैं। ऑयली स्कैल्प के कारण डैंड्रफ और इंफेक्शन होने का डर रहता है। इसलिए आपको स्फैल्प को हमेशा साफ रखना चाहिए। ऑयली स्कैल्प की समस्या होने पर आप मास्क और हेयर रिंस का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाने का तरीका बताएंगे।
हेयर रिंस
बालों को धोने के लिए हेयर रिंस का इस्तेमाल किया जाता है। जरूरी नहीं कि आप इसे बाजार से ही खरीदकर लाएं। ऑयली स्कैल्प के लिए घर पर भी नेचुरल चीजों की मदद से रिंस तैयार किया जा सकता है। ब्लैक टी का इस्तेमाल बालों में भी किया जाता है। ब्लैक टी में टैनिक एसिड पाया जाता है, जो तेल के अत्यधिक उत्पादन को होने से रोकता है। इसलिए आप इस चाय का उपयोग ग्रीसी स्कैल्प की समस्या होने पर कर सकती हैं।
क्या चाहिए?
- 2 चम्मच काली चाय की पत्ती
क्या करें?
- एक कप पानी में 2 चम्मच काली चाय की पत्ती डालें।
- अब पानी को दस मिनट तक उबालें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- लीजिए तैयार है ऑयली स्कैल्प के लिए होममेड हेयर रिंस।
इसे भी पढ़ें:ऑयली स्कैल्प के लिए घर पर बनाएं ये मास्क
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस पानी से बालों को धो लें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- अब बालों को शैंपू और कंडीशनर से वॉश कर लें।
- हफ्ते में दो से तीन बार बालों को ब्लैक टी से वॉश करने से स्कैल्प ऑयली नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें:ऑयली बालों की इस तरह करें देखभाल
मास्क का करें इस्तेमाल
हेयर मास्क के फायदों के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा? आप बालों संबंधी समस्या के अनुसार घर पर ही हेयर मास्क भी बना सकती हैं। त्वचा के अलावा बालों में भी दही का इस्तेमाल किया जाता है। इसके उपयोग से बाल अच्छे हो जाते हैं। दही बालों में मॉइश्चर लॉक करने का काम करता है।
क्या चाहिए?
- ½ कप प्लेन दही
- 1-2 चम्मच नींबू का रस
- 1 अंडे का सफेद भाग
- आधा चम्मच बेकिंग सोडा
क्या करें?
- सबसे पहले 1 अंडे को फोड़कर, सफेद भाग अलग कर लें।
- अब एक छोटी कटोरी में ½ कप प्लेन दही, 1-2 चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि स्मूद पेस्ट बन जाए।
- लीजिए तैयार है ऑयली स्कैल्प के लिए हेयर मास्क।
कैसे करें इस्तेमाल?
- मास्क को बाल और जड़ों में अच्छे से लगा लें।
- अब बालों को शावर कैप से कवर कर लें। (हेयर केयर टिप्स)
- आधे घंटे बाद बालों को धो लें।
- हफ्ते में एक बार इस मास्क के इस्तेमाल से स्कैल्प ऑयली नहीं रहेगा।
बालों को धोएं
अगर आपका स्कैल्प ज्यादा ऑयली रहता है तो हफ्ते में कम से कम 2-3 बार हेयर वॉश करना चाहिए। ऑयल फ्री शैंपू और कंडीशनर से बालों को धोएं। गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचें। यह बालों और स्कैल्प दोनों के लिए ही नुकसानदायक होता है। कंडीशनर का इस्तेमाल बालों के टिप और ट्रेसिस पर करें। कंडीशनर को स्कैल्प पर न लगाएं। इसके कारण स्कैल्प ग्रीसी हो जाता है और बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। साथ ही, आपको यह पता होना चाहिए कि आपके बालों के लिए कौन-सा शैंपू सही है। सल्फेट-बेस्ड शैंपू का इस्तेमाल न करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।