ऑयली बालों की इस तरह करें देखभाल

सुंदर बालों की परिभाषा क्या है? शायद आप भी कहेंगे कि जो बाल लंबे, काले, घने और सॉफ्ट हों। हालांकि, यह जरूरी नहीं की सभी महिलाओं के बाल अच्छे हों। बालों के भी कई टाइप होते हैं। ड्राई, ऑयली और डैमेज बाल की समस्या बेहद आम है। खासतौर पर ऑयली बाल देखने में बेहद बेकार लगते हैं। यह चिपक जाते हैं,जिसके कारण कई बार अच्छा हेयरस्टाइल भी नहीं बन पाता है। क्या आपके भी बाल ऑयली हैं? आप इस समस्या को कम करने के लिए क्या करती हैं? महंगे शैंपू का इस्तेमाल। बालों की सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। अन्यथा एक समय बाद बाल खराब होने लगते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऑयली बालों की केयर करने का तरीका बताएंगे।
बालों को सही तरीके से धोएं
कैसे करें बालों को वॉश?
- सबसे पहले बालों को गीला कर लें।
- अब अपने स्कैल्प पर थोड़ा सा शैंपू डालें।
- अब हल्के हाथों से स्कैल्प को रब करें।
- आपको अपनी जड़ों में शैंपू लगाने की जरूरत नहीं है।
- जब भी आप बालों को धोएंगी तो नीचे के सारे बाल भी अपने आप साफ हो जाएंगे। (Hair Detox क्या होता है)
इसे भी पढ़ें:Hair Wash Tips : बदल रहा है मौसम का मिजाज तो ऐसे कर सकती हैं बालों की ड्राईनेस का इलाज
कितनी बार धोएं बाल?
हालांकि, इस बात को लेकर सभी की अलग-अलग राय है। कुछ लोगों कहते हैं कि ऑयली बालों को रोजाना वॉश करना चाहिए, क्योंकि इससे ऑयल का प्रोडक्शन कम होने लगता है। अगर आप रोजाना बालों को नहीं धोना चाहती हैं तो कम से कम 2 दिन में एक बार वॉश करें। इससे आपके बालों में जमी गंदगी साफ हो जाएगी। साथ ही बाल ऑयली भी नहीं रहेंगे। (ऑयली बालों के लिए मास्क)
इसे भी पढ़ें:चिपचिपे बालों को कम करने के लिए फॉलो करें ये आसान नुस्खे
इन बातों का रखें ध्यान
- बालों को धोने के बाद कंडीशनर का उपयोग जरूर करें। इससे ऑयली हेयर अच्छे हो जाएंगे।
- बालों को सुलझाने के लिए साफ कंघी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर कंघी गंदी होगी तो इससे आपके बालों में भी गंदगी जम सकती है।
- क्या आपको अपने बालों के साथ खेलने की आदत है? ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे बाल जल्दी गंदे और ऑयली हो जाते हैं।
- बाजार में आपको ऑयली हेयर के लिए कई शैंपू मिल जाएंगे। अपने बालों की स्थिती के अनुसार ही शैंपू का इस्तेमाल करें।
- स्कैल्प पर नाखून न लगाएं। इससे स्किन छिल सकती है और इंफेक्शन होने की संभावना रहती है।
- ऑयली बालों के लिए आपको होममेड हेयर मास्क का उपयोग करना चाहिए।
- बालों के लिए सल्फेट और ऑयल फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।