चेहरे से निकलने लगी है स्किन, तो आज से अपनाएं ये रेमेडीज

अगर आपके चेहरे से भी स्किन निकलने लगी है, तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ उपाय आजमा सकती हैं।
image

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय भी आजमाती है। यही नहीं कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं, जो गर्मी के मौसम में चेहरे से निकलने वाली स्किन की वजह से काफी परेशान हो जाती है। अगर आपके चेहरे से भी स्किन निकलने लगी है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ उपाय आजमा सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-06-03T131906.457

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आपके चेहरे से भी स्किन निकलने लगी है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप घर पर रहकर एक उपाय आजमा सकती हैं। आप घर पर मिल्क पाउडर की मदद से एक खास पेस्ट तैयार कर सकती है। इस पेस्ट को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।

पेस्ट को बनाने का तरीका

घर पर रहकर मिल्क पाउडर से पेस्ट बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप एक कंटेनर में मिल्क पाउडर निकाल लें। उसमें थोड़ा रोज वॉटर और पपाया जेल मिक्स कर दें। अब आप इस पेस्ट को चेहरे पर उस जगह लगाएं, जहां से स्किन निकलने लगी हैं। आप चाहें तो इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-06-03T131908.839

जब भी इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगाएं, तो पहले पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें। उसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यही नहीं आप इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि स्किन टाइप अलग होने की वजह से कुछ लड़कियों को रिएक्शन हो सकता है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:Potato For Skin: आलू से बनाएं 3 खास फेस पैक, चेहरे की रंगत में दिखेगा असर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP