चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई उपाय करती हैं। कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती है। अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, रैशेज की वजह से बेहद परेशान है और उपाय खोज रही है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप आलू का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि आलू आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व आपके चेहरे से गंदगी को हटाते हैं और पिंपल्स जैसी परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप आलू को बीच से काटकर उसके अंदर के हिस्से को अपने गाल पर हल्के हाथ से घिसते हुए लगा सकती है।
एक्सपर्ट ने आगे बताया कि आप आलू से फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं। फेस पैक बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आप आलू को मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से कद्दूकस कर ले। अब इसमें थोड़ा शहद और चुटकी भर हल्दी मिला दे। इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें थोड़ा नींबू का रस ऐड कर दें। अब आप इस बेस्ट को अपने चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाकर रखें। उसके बाद अपना चेहरा धो लें।
यह भी पढ़ें: Face Pack Before And After: फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले और बाद में कर लें ये काम, दिख सकता है चेहरे पर निखार
आप आलू का इस्तेमाल कर टोनर भी बना सकती है। टोनर बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसके लिए आप आलू को कद्दूकस कर इसका रस निकाल लें। अब इस रस में कुछ बूंद टी ट्री ऑयल और गुलाब जल की मिला लें। अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर अपने चेहरे पर स्प्रे करते हुए इसका इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपको फायदा देखने को मिल सकता है।
यह विडियो भी देखें
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें: किचन में रखा धनिया बना सकता है आपके चेहरे को खूबसूरत, एक्सपर्ट से जानें फेस पैक बनाने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।