वेलेंटाइन डे प्रेम करने वाले लोगों के लिए बेहद खास दिन होता है। इसी वजह से इस दिन की तैयारी लोग पहले से ही करने लगते हैं। लड़कियां अपने लिए कपड़े और ज्वेलरी खरीदती हैं। पार्लर जाकर ट्रीटमेंट लेती हैं, ताकि अपनी सुंदरता को दोगुना कर सके। इसी के साथ कुछ ऐसे मेकअप लुक को क्रिएट करती हैं, कि पार्टनर की निगाहें उन पर टीकी रहे। लेकिन नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाना भूल जाती है। इस बार वेलेंटाइन डे पर आप हाथों की सुंदरता को बढ़ाना न भूलें। इसके लिए कुछ ऐसे नेल आर्ट को करवाएं, जिससे हाथ अच्छे लगें।
हार्ट बीट डिजाइन वाला नेल आर्ट
अगर आप नाखूनों पर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप हार्ट बीट डिजाइन वाला नेल आर्ट कर सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट से आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, नाखून अलग दिखाई देंगे। इसमें व्हाइट और रेड कलर से पूरा डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। साथ ही, लाइनों के बीच में हार्ट क्रिएट किए जाएंगे। इससे नाखून अच्छे लगेंगे। इस तरह के नेल आर्ट से आपको ज्यादा ऑप्शन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
लिटिल हार्ट डिजाइन वाला नेल आर्ट
आप अपने नाखूनों पर लिटिल हार्ट वाला नेल आर्ट कर सकती हैं। इससे भी आपके नाखून अच्छे लगेंगे। इसमें कुछ उंगलियों पर ग्लिटर कलर लगाया जाएगा। इसके साथ कुछ पर छोटे-छोट हार्ट बनाएं जाएंगे। इसके साथ उन्हें कलर से भरा जाएगा। इस तरह के नेल आर्ट डिजाइन से आपके नाखून अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको अलग तरह के नेल पैंट को ट्राई करने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Nail Art DIY Tips: इन चीजों की मदद से घर पर ही कर सकती हैं खूबसूरत नेल आर्ट, सैलून के खर्च से भी बच जाएंगी आप
सिंपल डिजाइन वाला नेल आर्ट
जब आपके नाखून अच्छे लगते हैं, तभी आपके हाथ भी सुंदर दिखाई देते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप सही कलर और डिजाइन का ध्यान रखें। आप वेलेंटाइन डे के मौके को खास बनाने के लिए इस फोटो में नजर आने वाले नेल आर्ट को भी करा सकती हैं। इसमें बेस कलर को डार्क रखा गया है और सिर्फ हाथ की एक-एक फिंगर पर हार्ट के साथ लटकन वाला डिजाइन क्रिएट किया गया है। इस तरह से नेल आर्ट अच्छा नजर आ रहा है।
इसे भी पढ़ें:Nail Art Designs: हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए करवाएं ये ग्लिटर नेल आर्ट, देखें डिजाइंस
इस तरह से आप अपने नाखूनों को सुंदर दिखा सकते हैं। इससे आपके हाथ भी अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको ज्यादा ऑप्शन सर्च भी नहीं करने पड़ेंगे। इससे ही आपके हाथों की सुंदरता बढ़ जाएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों