Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

Nail Art DIY Tips: इन चीजों की मदद से घर पर ही कर सकती हैं खूबसूरत नेल आर्ट, सैलून के खर्च से भी बच जाएंगी आप

Nail Art DIY Design Tips: रंगीन नेल आर्ट डिजाइन बनाने के लिए आप किन-किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-01-19, 13:00 IST
image

Nail Art DIY Design Tips: नेल आर्ट करना महिलाओं के लिए सिर्फ एक ट्रेंड नहीं है, बल्कि खुद को स्टाइलिश और फैंसी दिखाने का भी खास तरीका है। महिलाओं को नेल आर्ट के जरिए अपने नाखूनों को खूबसूरत और आकर्षक बनाना बेहद पसंद होता है। पर्सनैलिटी शो करने के लिए वीमेन का यह तरीका बेहद दिलचस्प होता है।

नेल आर्ट करवाने के लिए कई महिलाएं सैलून जाकर हजारों रुपये खर्च करती हैं। वहीं, कुछ लेडिज थोड़ी सी सही एक्सेसरीज के साथ थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर खुद ही अपने नाखूनों को खूबसूरती से सजा लेती हैं। आजकल मार्केट में कई सारी चीजें उपलब्ध हैं, जिन्हें खरीदकर आप खुद अपने नेल्स को यूनिक और अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं। इस आर्टिकल में कुछ आसान DIY नेल आर्ट टिप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप सैलून के महंगे खर्चों से बच सकती हैं। यही नहीं, नेल आर्ट के लिए आपको किन चीजों की जरूरत होगी, उसके बारे में भी इसी लेख में आपको जानकारी मिल जाएगी।

इन चीजों की मदद से ऐसे बनाएं नेल आर्ट

Stripping Roll Tape for nail art 

टेप का करें इस्तेमाल

रंगीन नेल आर्ट डिजाइन बनाने के लिए टेप एक आसान विकल्प है। अपने नाखूनों पर बेस कोट लगाकर सूखने दें। इसके बाद टेप को अलग-अलग शेप में काटकर नाखूनों पर चिपकाएं। अब अपनी पसंद का नेल पॉलिश लगाएं। सूखने के बाद टेप हटाएं और आपका नेल आर्ट तैयार है।

डॉटिंग के लिए टूथपिक का करें उपयोग

Nail art diy doting design

छोटे डॉट्स बनाने के लिए आप डॉटिंग टूल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। डॉटिंग टूल्स न हो तो टूथपिक, पिन या बॉबी पिन का यूज कर सकती हैं। इसे नेल पॉलिश में डुबोकर अपने नाखूनों पर छोटे-छोटे डॉट्स बनाकर अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकती हैं। इसके अलावा, पतले पेंट ब्रश से आप फूल, पत्ते या स्ट्राइप डिजाइन बना सकती हैं। ब्रश को नेल पॉलिश में डुबोकर नाखूनों पर पसंद के अनुसार डिजाइन बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Nail Art Designs: सगाई पर गाउन के साथ अच्छे लगेंगे ये नेल आर्ट, देखें डिजाइंस

नेल आर्ट के लिए स्पॉन्ज का करें यूज

ग्रेडिएंट या ओम्ब्रे इफेक्ट के लिए स्पॉन्ज का इस्तेमाल करें। अलग-अलग रंग की नेल पॉलिश स्पॉन्ज पर लगाकर नाखूनों पर हल्के से टैप करें। एक ट्रेंडी और प्रोफेशनल लुक पाने का ये आसान तरीका है। नेल आर्ट को टिकाऊ बनाने और चमक बनाए रखने के लिए टॉप कोट का इस्तेमाल जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- Nail Art Designs: हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए करवाएं ये ग्लिटर नेल आर्ट, देखें डिजाइंस

नेल स्टिकर्स और ग्लिटर से करें नेल आर्ट

Nail art design with stickers and accessories

मार्केट में मिलने वाले नेल आर्ट स्टिकर्स और छोटे जेम्स का इस्तेमाल करें। इन्हें नाखूनों पर चिपकाएं और ऊपर से टॉप कोट लगाएं ताकि यह लंबे समय तक टिके। नेल आर्ट में ग्लिटर का इस्तेमाल नाखूनों को चमकदार और आकर्षक बनाता है। बेस कोट के ऊपर ग्लिटर पाउडर छिड़कें या ग्लिटर नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें। 

इसे भी पढ़ें- Nail Art Ideas: बेकार हो चुके पिस्ते के छिलकों से ऐसे करें नेल आर्ट, हर कोई करेगा हाथों की तारीफ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।