Face Mask For Glowing Skin: चेहरे को दमकता हुआ बनाने के लिए इस्तेमाल करें राइस पेपर और अंडा, जानें तरीका

चमकदार त्वचा के लिए अगर आप महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आपको इसे लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप राइस पेपर और अंडे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी नजर आएगी।

rice paper and egg face mask for skin

बदलते मौसम की वजह से त्वचा पर दाग-धब्बे और ढीलापन नजर आने लगता है। यहीं हमारे चेहरे को खराब दिखता है। इससे चेहरे पर थकान और डलनेस दिखती है। इसे सही करने के लिए हम बाजार में मिलने वाले अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ताकि चेहरे की सुंदरता को दोगुना कर सके। लेकिन ऐसा बस कुछ ही समय या दिनों के लिए होता है। ऐसे में आप टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन टाइट रहेगी और इसमें दाग-धब्बे भी नजर नहीं आएंगे। आपको बता दें कि वो स्किन केयर से जुड़ी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। चलिए आपको बताते हैं आप किस तरह से राइस पेपर और अंडे का इस्तेमाल कर सकती हैं।

फेस मास्क के लिए सामग्री

Face mask rice paper

  • राइस पेपर- 1
  • अंडे का सफेद भाग- 1 छोटी कटोरी
  • एसेंशियल ऑयल- 2-3 बूंदे

फेस मास्क बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको राइस पेपर लेना है।
  • फिर एक कटोरी में अंडे को फोड़कर सफेद भाग को अलग करना है।
  • इसमें आपको एसेंशियल ऑयल डालना है।
  • इसके बाद इस पेपर शीट को इसमें डीप करना है। आप इसकी कटिंग करके डीप करें।
  • इस तरह इस्तेमाल करें राइस पेपर शीट मास्क
  • इसके बाद आपको अपने चेहरे को साफ करना है।
  • फेस ड्राई होने के बाद इसे अप्लाई करना है।
  • जब ये सूख जाए तो इसे हटा देना है।
  • इससे आपकी स्किन टाइट हो जाएगी। साथ ही, ग्लोइंग नजर आएगी।

फेस मास्क के फायदे

Face mask for egg white

  • राइस पेपर त्वचा के लिए अच्छा होता है। यह स्किन को एक्सफोलिएट करने, डेड स्किन को कम करने में मदद करता है। इससे स्किन ग्लोइंग नजर आती है। इसलिए यह चेहरे के लिए अच्छा होता है।
  • अंडे की सफेदी त्वचा में कसाव लाने वाले गुणों के लिए जानी जाती है। जब त्वचा पर लगाया जाता है। इससे स्किन टोन इवन रहती है। साथ ही, इससे महीन रेखाएं और झुर्रियां कम हो जाती हैं।
  • इसे लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकती हैं।
  • इससे आपकी स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे भी कम हो जाते हैं। स्किन पर कसाव आता है, जो चेहरे को चमकदार दिखाता है।

टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए तरीके से आप इस फेस मास्क को इस्तेमाल करेंगी, तो आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। लेकिन इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट करें या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: ढीली और लटकती त्वचा में कसाव लाने के लिए ट्राई करें यह आसान घरेलू तरीका

नोट: किसी भी चीज को चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP