ब्लूबेरी को बनाएं स्किन केयर का हिस्सा, मिलेंगे यह जबरदस्त फायदे

अगर आप अपनी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो आपको ब्लूबेरी को स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। 
Updated:- 2020-07-06, 10:47 IST
blueberries to your skin care beauty ideas

ब्लूबेरी का डिलिशियस स्वाद हर किसी के मुंह में पानी ले आता है। जहां एक ओर ब्लूबेरी स्वाद में जबरदस्त होती है, वहीं दूसरी ओर इसे हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। इससे आपको कई जरूरी विटामिन से लेकर फाइबर व एंटी- ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। हेल्दी रहने के लिए तो आप ब्लूबेरी डाइट में शामिल करती ही होंगी, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह आपकी स्किन के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद है। सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन यह बेहतरीन एंटी-एजिंग की तरह काम करता है। इसके अलावा एक्ने आदि समस्या में भी यह प्रभावकारी तरीके से काम करता है। ऐसे में अगर आप क्लीन एंड क्लीयर स्किन की चाहत रखती हैं तो ब्लूबेरी को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ब्लूबेरी से स्किन को होने वाले फायदों व ब्लूबेरी के सही तरह से इस्तेमाल के बारे में बताएंगे-

एजिंग से लडे़

blueberries to your skin care inside

स्किन पर फ्री रेडिकल्स की उपस्थिति आपकी स्किन को कई तरह से डैमेज कर सकती है। इसके कारण आपको एजिंग के कुछ लक्षण जैसे रिंकल्स, ड्राई स्किन व एज स्पॉट्स नजर आ सकते हैं, जो किसी भी महिला को अच्छे नहीं लगते। इस स्थिति में ब्लूबेरी आपके काफी काम आ सकता है। दरअसल, ब्लूबेरी एजिंग के साइन्स को रिवर्स करने में मदद करता है। ब्लूबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के साथ रिएक्ट करके उन्हें स्किन डैमेज करने से रोकते हैं। इतना ही नहीं, ब्लूबेरी में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट मुक्त कणों को बेअसर करने में मदद करते हैं, जिसके कारण वह आगे चलकर भी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते। इस लिहाज से अगर आप लंबे समय एक यंगर स्किन चाहती हैं तो आपको ब्लूबेरी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ब्यूटी टिप्स- इस तरह करेंगी मेकअप स्पंज का इस्तेमाल तो नहीं दिखेगी चेहरे पर दरार

ऐसे करें इस्तेमाल

blueberries to your skin care beauty tipsinside

ब्लूबेरी का उपयोग आप सप्ताह में एक बार बतौर टोनिंग मास्क कर सकती हैं, जो त्वचा की क्षति को काफी कम कर सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप ब्लूबेरी को स्टीम करके उसे क्रश करें। अब इसमें तीन बड़े चम्मच दही मिलाकर ब्लेंडर की मदद से एक पेस्ट बना लें। इसके बाद आप इस पेस्ट को लगाएं और 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। आखिरी में हल्के गुनगुने पानी से स्किन को साफ करें। इस पैक में दही स्किन को मॉइस्चराइज़ करती है और इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड मृत त्वचा कोशिकाओं को बाहर निकालता है।

 

दूर करे मुंहासे

blueberries to skin care inside

अगर आपकी स्किन एक्ने-प्रोन है तो ऐसे में आपकी नेचुरल ब्यूटी उन मुंहासों के पीछे भी कहीं छिप जाती है। इस स्थिति में भी ब्लूबेरी आपके काफी काम आएगी। ब्लूबेरी में सैलिसिलेट की उच्च मात्रा होती है, जो सैलिसिलिक एसिड का नमक है। सैलिसिलिक एसिड का इस्तेमाल एक्ने ट्रीटमेंट प्रॉडक्ट में व्यापक रूप से किया जाता है। यह डेड स्किन को हटाने के  साथ पोर्स को ओपन करने और बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने में मदद करता है, जिससे आपको एक्ने से मुक्ति मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बेहद आसान मेकअप और ब्यूटी टिप्स एक्सपर्ट से जानिए

 


ऐसे करें इस्तेमाल

blueberries to your skin care tips inside

ब्लूबेरी को स्किन केयर रूटीन में इस्तेमाल करने के लिए आप पहले ब्लूबेरी को मैश करके उसमें कुछ बूंदे नींबू के रस और एक चम्मच शहद को अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इस पैक को चेहरे पर लगाकर करीबन 20 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। आखिरी में आप हल्के गुनगुने पानी से स्किन को वॉश करें। आप सप्ताह में एक बार इस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह फेस पैक त्वचा पर अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इस पैक का इस्तेमाल करते समय इस बात का ख्याल रखें कि यह आपकी स्किन में ड्राईनेस को बढ़ा सकता है, इसलिए आपको बाद में मॉइश्चराइजर को जरूर लगाना है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।