पूरे देश में इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है, सबसे ज्यादा लोग लू से परेशान हैं। लू आपकी सेहत को तो नुकसान पहुंचाती ही है, साथ ही यह आपकी स्किन के लिए भी बहुत खराब होती है। खासतौर पर यदि आप की उम्र 30 प्लस है तो आपको अपनी त्वचा को लू से बचाने के प्रयास करने चाहिए। दरअसल, इस उम्र में त्वचा पर एजिंग स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और झुर्रियों की समस्या हो जाती है। त्वचा पर तेज गर्म हवा लगने के कारण आपको यह सारी परेशानियां हो सकती हैं, मगर सबसे ज्यादा अवसर होते हैं पिगमेंटेशन के।
आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पिगमेंटेशन कितने प्रकार का होता है और इसके होने के क्या कारण हो सकते हैं। इतना ही नहीं, आपको लू से अपनी त्वचा को कैसे बचाना चाहिए और किसी तरह के घरेलू नुस्खे आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं, यह सब कुछ आप इस लेख को पढ़कर जान सकती हैं।
इस विषय पर हमारी बात ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्टर भारती तनेजा से हुई है। वह कहती हैं, “धूप के कारण त्वचा में मेलेनिन बनने लगता है और यह हमारे चेहरे पर ऊपर की ओर नजर आता है, तो उसे झाइयां बोलते हैं।”
पिगमेंटेशन के प्रकार
झाइयां
पिगमेंटेशन का सबसे आम प्रकार झाइयां ही होता है। यह आपके चेहरे पर छोटे-छोटे स्पॉट्स की तरह नजर आता है। यह स्पॉट्स बहुत महीन भी हो सकते हैं और आकार में कुछ बड़े भी हो सकते है। झाइयां आमतौर पर आंखों के नीचे गालों पर ज्यादा नजर आती हैं। ऐसे में अगर आपका रंग फेयर है तो यह आपके चेहरे पर बहुत ही भद्दी लगती हैं। कई बार यह जेनेटिक होती हैं और कई बार ऐसा केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने या फिर बहुत ज्यादा सन एक्सपोजर के कारण हो जाता है।
सन स्पॉट्स
चेहरे पर कई बार आपको लिवर स्पॉट या सन स्पॉट भी नजर आएंगे। यह भी सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों के कारण होते हैं। दरअसल, धूप या लू में जब आप चेहरे को बिना कवर किए जाती हैं, तब मेलेनिन पिग्मेंट सूर्य की यूवी किरणों के संपर्क में आ जाते हैं। इससे आपके चेहरे पर पर ब्राउन स्पॉट्स आने लगते हैं। समय के साथ यह गहराते जाते हैं और बड़े भी होते जाते हैं। अगर आप शुरुआत में ही इनकी रोकथाम कर लें तो यह ज्यादा गहरे नहीं होंगे।
इसे जरूर पढ़ें- Pigmentation on Skin: झाइयों को कम करने में कारगार है यह घरेलू नुस्खा, त्वचा दिखेगी साफ और निखरी
मेलास्मा
मेलास्मा या क्लोस्मा एक ऐसा पिग्मेंट है जो त्वचा की डर्मिस की गहराई में होता है। यह चेहरे पर बड़े भूरे रंग के पैच के रूप में दिखाई देता है। इस प्रकार की पिगमेंटेशन प्रॉब्लम महिलाओं में बहुत अधिक पाई जाती है। यह सन एक्सपोजर के कारण भी हो सकता है और हार्मोनल डिसबैलेंस के कारण भी आपके चेहरे पर इस तरह की पिगमेंटेशन प्रॉब्लम हो सकती है।
पोस्ट-इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन
यह त्वचा पर किसी प्रकार की चोट लगने, मुंहासे होने, जलन, किसी केमिकल ट्रीटमेंट के कारण हो सकता है। हालांकि, यह परेशानी समय के साथ कम हो जाती है, मगर सही ट्रीटमेंट न मिलने पर यह फिर से हो सकती है।
पिगमेंटेशन के लिए घरेलू उपाय
चेहरे पर पिगमेंटेशन को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय निम्नलिखित हैं:
भारती जी कहती हैं, “पिग्मेंटेशन के कारण त्वचा पर पड़े स्पॉट्स को आप मिटा नहीं सकती हैं, मगर उन्हें हल्का किया जा सकता है और डार्क होने से बचाया जा सकता है।”
- एक कटोरी में नींबू और शहद का लेप तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए आप इस लेप को चेहरे पर लगाकर रखें और फिर चेहरा पानी से वॉश कर लें। नींबू में विटामिन-सी होता है और शहद में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती है। इसे चेहरे पर लगाने से डार्क स्पॉट्स कम हो जाते हैं और त्वचा का रंग भी निखारता है।
- दही और बेसन से आप फेस पैक तैयार कर सकती हैं। दोनों में ही एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और इससे आप चेहरे को स्क्रब कर सकती हैं। यदि आप रोज इस विधि से त्वचा को एक्सफोलिएट करेंगी, तो डेड स्किन की वजह से हुई पिगमेंटेशन की समस्या कम हो जाती है।
- आलू का रस, खीरे का रस और टमाटर का रस भी पिगमेंटेशन की समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। इसे लगाने से चेहरे पर दाग-धब्बे भी हल्के पड़ जाते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इन तीनों रस को किसी अन्य चीज में डायल्यूट करने के बाद आप चेहरे पर लगाएं।
- बादाम और नारियल का तेल मिक्स करे भी आप त्वचा पर यदि लगाती हैं, तो पिगमेंटेशन की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। ऐसा देखा गया है कि ड्राई स्किन वालों के चेहरे पर जल्दी झाइयां होती हैं, ऐसे में आप अगर रोजाना तेल के इस मिश्रण को चेहरे पर लगाती हैं, तो आपको काफी फायदा होगा।
इन उपायों को नियमित रूप से अपनाकर त्वचा में पिगमेंटेशन की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ध्यान दें कि ये उपाय केवल सामान्य समस्याओं के लिए हैं। यदि समस्या गंभीर है तो डॉक्टर से परामर्श करें।
नोट-अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। किसी भी नुस्खे से आपको त्वरित रिजल्ट नहीं मिलेगा। यह उपाय केवल आपकी त्वचा की अच्छी सेहत के लिए हैं। स्किन केयर से जुड़े और भी आर्टिकल्स आप साइट पर पढ़ सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों