Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

Pigmentation on Skin: झाइयों को कम करने में कारगार है यह घरेलू नुस्खा, त्वचा दिखेगी साफ और निखरी

त्वचा का सही तरीके से ख्याल रखने के लिए आपको सबसे पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए और फिर ही किसी नुस्खे को आजमाना चाहिए।
Updated:- 2024-01-18, 17:24 IST
tips to reduce pigmentation on face

How To Get Rid Of Pigmentation: बढ़ती उम्र के कारण त्वचा में भी कई तरीके के बदलाव होते हैं। हालांकि, इसके लिए कई तरीके के प्रोडक्ट्स आपको मार्केट में मिल जाएंगे, लेकिन इन सभी बाहरी प्रोडक्ट्स को बनाने में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो त्वचा को डैमेज भी कर सकता है।

स्किन प्रॉब्लम की बात करें तो पिगमेंटेशन यानी झाइयों की समस्या आजकल उम्र से पहले ही चेहरे पर नजर आने लगती है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं झाइयों को कम करने के घरेलू नुस्खा और इससे मिलने वाले त्वचा को फायदे - 

झाइयों को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

honey for skin

  • आलू 
  • शहद

शहद को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
  • शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
  • चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने और डार्क स्पॉट्स को घटाने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।

potato for face pigmentation

आलू को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • डार्क स्पॉट्स को घटाने में बेहद मददगार साबित होता है।
  • त्वचा में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने के काम आता है।
  • एजिंग साइंस जैसे झुरियां, झाइयां और टैनिंग को कम करने में लाभदायक होता है।

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा जेल की मदद से चेहरे पर झाइयों होगी कम, जानें कैसे?

झाइयों को कम करने के लिए घरेलू उपाय 

how to get rid of pigmentation at home

  • झाइयों को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1 आलू को अच्छी तरह ग्राइंड करके डालें।
  • इसमें आप 2 से 3 चम्मच शहद की मिला लें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिलकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें।
  • फेस पैक को चेहरे पर लगभग 15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को साफ कर कर लें।
  • इस फेस पैक को आप हफ्ते में करीब 3 बार तक चेहरे पर लगा सकती हैं।
  • लगातार इस घरेलू नुस्खे के इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों के अंदर त्वचा में बदलाव नजर आने लगेगा।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको झाइयों को कम करने का यह घरेलू नुस्खा और इससे मिलने वाले त्वचा को फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।