डेट पर लगना है खूबसूरत तो ये मेकअप लुक करें ट्राई

डेट पर खूबसूरत दिखने के लिए आप इन मेकअप लुक्स को ट्राई कर सकती हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

Date makeup looks for girls

हर लड़की चाहती है कि वो हमेशा खूबसूरत दिखाई दे। इसके लिए वो अच्छे ब्यूटी ट्रीटमेंट से लेकर अच्छा मेकअप करती हैं। लेकिन जब बात आती है कि डेट पर जाने की तो इसके लिए हम हमेशा अच्छे कपड़े और मेकअप लुक क्रिएट करने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए एक्साइटेड हैं तो इसके लिए आप इन मेकअप लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप परफेक्ट लगेंगी, साथ ही खूबसूरत भी नजर आएंगी।

पीच मेकअप लुक

Peach makeup looks

कई लड़कियां होती हैं जिन्हें पीच मेकअप करना पसंद होता है। अगर आप भी इसी तरीके का मेकअप करना पसंद करती हैं तो इसके लिए पीच मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं। जिसे क्रिएट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने बेस्ट को सेट करना होगा। इसके बाद इसपर पीच कलर ब्लश और आईशैडो को अप्लाई करना होगा। फिर लिपस्टिक भी इसी शेड की लगानी है। इस तरीके से आपका लुक क्रिएट हो जाएगा। ये काफी सिंपल और सटल मेकअप लुक होता है। जिन्हें ट्राई करके आप खूबसूरत लग सकती हैं।

बोल्ड लिप्स मेकअप लुक

Bold lips makeup look

अगर आपको अपने लिप्स को हाईलाइट करना पसंद है तो इसके लिए आप बोल्ड लिप्स मेकअप डेट पार्टी के लिए क्रिएट कर सकती हैं। इसे करने में आपको काफी कम समय लगने वाला है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बेस को अच्छे से सेट करना है। फिर अपना आई मेकअप करना है। आप चाहे तो इसके लिए स्मोकी आईज (स्मोकी आई क्रिएट करने का तरीका) क्रिएट कर सकती हैं। अब इसके साथ लिप्स को रेड या फिर बोल्ड कलर से हाईलाइट करना है। इस तरीके से आपका लुक क्रिएट हो जाएगा। इस लुक की खास बात ये है कि इसे आप नाइट डेट के लिए ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑफिस पार्टी के लिए जरूर ट्राई करें ये ट्रेंडी मेकअप लुक्स, लगेंगी खूबसूरत

टिप्स: इसके साथ ज्वेलरी को कम स्टाइल करें।

ग्लॉसी मेकअप लुक

Glossy makeup look

डेट पर जाने के लिए अगर आप कुछ ज्यादा अपने चेहरे पर मेकअप लगाना नहीं चाहती तो ऐसे में आप ग्लॉसी मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेस को भी ग्लॉसी रखना है साथ में आई मेकअप और लिपस्टिक को न्यूट्रल शेड में रखना है। इस तरीके से आप अपना ग्लॉसी मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं और कम समय में रेडी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बोहो लुक को बनाना चाहती हैं आकर्षक तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो

डेट पार्टी पर खूबसूरत दिखने के लिए आपको इन लुक्स को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे आप और ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP