मेकअप करना तो हम सभी को बेहद पसंद होता और इसके लिए हम और आप कई तरह के प्रोडक्ट्स भी खरीदते हैं। बात अगर लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड की करें तो स्मोकी आई मेकअप को काफी पसंद किया जा रहा है। ज्यादातर इसे रात के समय किया जाता है तथा कॉकटेल नाइट पार्टी जैसे लुक्स के लिए इस तरह का लुक परफेक्ट बैठता है।
वहीं आजकल आप और हम इसे करते समय कई तरह की चीजों को लेकर कंफ्यूज भी हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी टिप्स, जिन्हें आप फॉलो कर बेहद आसानी से अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
बता दें कि आई मेकअप की शुरुआत करने से पहले आंखों के ऊपर प्राइमर और आई बेस लगाना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आई बेस की कंसिस्टेंसी काफी सॉफ्ट और पतली होती है और आंखों के ऊपर क्रीज नहीं आने देती है। वहीं अगर आपके पास बेस नहीं है तो आप कंसीलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे कि कंसीलर चुनते समय अपनी स्किन टोन का ख्याल जरूर रखें और तभी कंसीलर का शेड चुनें।
इसे भी पढ़ें : लिपस्टिक के ये ट्रेंडी कलर्स लगाएंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद
जरूरी नहीं कि स्मोकी आई मेकअप आप ब्लैक कलर से ही करें। आप चाहे तो अपने ऑउटफिट के हिसाब से कोई भी कलर को चुन सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे कि वो कलर वार्म टोन का हो ताकि वे कलर आपके आंखों को खूबसूरत दिखाए। (सिंपल आई मेकअप करने का तरीका)
स्मोकी आई मेकअप को आकर्षक बनाने के लिए सबसे पहले आपको उसकी ब्लेंडिंग पर ध्यान देना होगा। इसके लिए आप पतले साइज के ब्लेंडिंग ब्रश का उस्तेमल कर सकती हैं। (सिल्वर कलर की ऑउटफिट के साथ ऐसे करें मेकअप)
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : आई मेकअप करना नहीं आता है, तो इन स्टेप्स को करें फॉलो
इस तरह का बोल्ड आई मेकअप बिना आईलैश लगाएं बेहद भद्दा नजर आता है। इसके लिए आप अपनी आई के साइज और शेप का ध्यान जरूर रखें ताकि आपका आई मेकअप लुक खुबसूरती में चार चांद लगा दें। आप चाहे तो नार्मल साइज वाली मिंक लैश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये टिप्स जो आपके स्मोकी आई मेकअप लुक में चार चांद लगाने में करेगी आपकी मदद पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें। साथ ही कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।