बोहो लुक को बनाना चाहती हैं आकर्षक तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो

किसी भी तरह के मेकअप लुक को करने के लिए आप सबसे पहले उस लुक पूरे लुक को इमेजिन करें और जमकर उसकी प्रैक्टिस करें ताकि आपका चेहरा मेकअप करने के बाद खूबसूरत नजर आए।

makeup tips to get perfect boho look in hindi

आजकल आए दिन फैशन ट्रेंड बदल रहे हैं और ऐसे में आजकल मॉडर्न और ट्रेडिशनल को मिक्स कर एक चलन काफी पसंद किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं बोहो स्टाइल लुक की। बता दें कि आजकल सोशल मीडिया से लेकर आम पहनावे तक में बोहो कल्चर को काफी फॉलो किया जा रहा है।

हालांकि बोहो लुक के कई तरह के लुक्स और उससे जुड़े स्टाइलिंग टिप आपको सोशल मीडिया पर आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन बोहो लुक के साथ किस तरह का मेकअप आपको करना चाहिए?

क्या ये बात जानती हैं आप?

अगर नहीं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी मेकअप टिप्स जो बोहो लुक क्रिएट करते समय आपके बेहद काम में आ सकती हैं। साथ ही बताएंगे बोहो लुक और मेकअप से जुड़ी कुछ अन्य बातें भी जिसे आप आसानी से अपना लुक क्रिएट कर सकें।

आईलाइनर लुक

boho style eyeliner look

बोहो लुक के साथ अगर आप न्यूड कलर की आईशैडो लगाना चाहती हैं तो आप उसके साथ आप ब्रॉड विंग आईलाइनर लगाकर बोल्ड लुक दे सकती हैं। विंह आईलाइनर को आप अपनी आंखों के शेप से हिसाब से ही बड़ा या छोटा रख सकती हैं। साथ ही लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप ग्लॉसी लिप्स कर सकती हैं और गलों पर ब्रोंजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही ब्लश के लिए आप वार्म टोन के शेड का ही इस्तेमाल करें।इसे भी पढ़ें :डबल चिन से हैं परेशान तो ये मेकअप टिप्स आएंगे आपके काम

कोहल आई लुक

kohl eye makeup boho look

करीना कपूर का स्टेटमेंट लुक आप बोहो स्टाइल में भी कर सकती हैं। बता दें कि इसके लिए आप ब्लैक कलर के काजल का इस्तेमाल करें और चाहे तो काजल और आईलाइनर को स्मज कर आई मेकअप में वॉल्यूम डाल सकती हैं। इस तरह के आई मेकअप के साथ आप लिप्स के लिए न्यूड कलर को चुन सकती हैं। साथ ही पीच ब्लश और नेचुरल हाइलाइटर के कलर के साथ लुक को आकर्षक बना सकती हैं। इस तरह का मेकअप लुक आप किसी भी कलर की आउटफिट के साथ कर सकती हैं।इसे भी पढ़ें :एक्ने और पिंपल्स के दाग-धब्बों को छिपाने के लिए इन मेकअप टिप्स की लें मदद

स्मोकी आई मेकअप लुक

smokey eye makeup boho look

बोहो लुक में जान डालने के लिए आप स्मोकी आई मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। ध्यान रहे कि आप इस तरह के लुक को क्रिएट करने के लिए वार्म टोन के डीप कलर्स का ही इस्तेमाल करें। इसके लिए आप डार्क ब्राउन, ब्लैक, वार्म पिंक कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही लिप्स के लिए आप ब्राउन न्यूड कलर को चुन सकती हैं। बता दें कि इस तरह का मेकअप लुक आप ऑफ व्हाइट कलर के साथ कर सकती हैं।

अगर आपको बोहो लुक क्रिएट करने के लिए मेकअप टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP