संतरे के छिलकों से बनाया जा सकता है टोनर जो रातभर में करेगा डेड स्किन और डार्क पैचेज को कम

विटामिन C के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। विटामिन C न सिर्फ हमारी स्किन और हड्डियों को ठीक रखता है बल्कि इससे जुड़े स्किन केयर से हमारी स्किन पर एंटी-एजिंग ग्लो भी आता है। गर्मियों के मौसम में तो विटामिन C वाला स्किन केयर रूटीन हमारी स्किन को सनबर्न और हेवी रिंकल्स के साथ-साथ डेड स्किन की समस्या को भी कम कर सकता है।
विटामिन C से भरे स्किन केयर टोनर्स तो काफी आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बाजार के महंगे टोनर्स की तरह ही आप घर पर भी आराम से बेहतरीन टोनर बना सकते हैं। ये टोनर्स आपके बहुत सारे पैसे भी बचाएंगे और साथ ही साथ स्किन केयर के लिए अच्छे भी होंगे। इनका फायदा ये है कि इनसे स्किन पर सीधे केमिकल्स का असर नहीं होता और ये बहुत ही अच्छी तरह से स्किन को फायदा देते हैं।
आज हम आपको ऑरेंज पील यानि कि संतरे के छिलकों से टोनर का उपयोग करना सिखाएंगे। संतरे के छिलकों को अगर आप खराब समझ कर फेंक देते हैं तो क्यों न इसकी मदद से हम नाइट स्किन केयर टोनर बनाएं।
ये DIY ऑरेंज स्किन टोनर करेगा ये सारे काम-
- ये एंटी एजिंग टोनर है जो आपकी स्किन को टाइट करेगा।
- अगर स्किन पर छोटे-छोटे दाने होते हैं जो केराचोसिस पिलारिस कहलाते हैं तो उन्हें ये ठीक करेगा।
- विटामिन सी से बना ये टोनर गले के सेल्युलाइट्स को कम करने में मदद करेगा।
- ये फेशियल टोनर चेहरे को रिफ्रेश कर देगा।
इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों के लिए ऐसे चुनें सही फेस वॉश, आपके काम आएंगे ये ब्यूटी टिप्स
इस टोनर को हम संतरे के छिलके, पुदीने आदि से मिलाकर बनाएंगे। इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये आपके नाइट स्किन केयर रूटीन को काफी बेहतर बना सकता है।
सामग्री-
- थोड़ी सी पुदीने की पत्तियां
- आधा कप संतरे के छिलके
- 2 विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल
- 2 चम्मच गुलाब जल
- स्टोर करने के लिए एयर टाइट बॉटल
विधि-
- इस टोनर को बनाने के लिए हमें सबसे पहले संतरे के छिलकों को 1.5 ग्लास पानी में उबालना है। इसे उबालने के लिए आपको मीडियम आंच रखनी है ताकि पानी ज्यादा जल्दी भाप बनकर न उड़े।
- थोड़ी देर में इसमें पुदीने की पत्तियां भी डाल दें।
- कम से कम 10 मिनट तक उबालने के बाद गैस बंद कर इसे ठंडा होने के लिए रात भर रख दें।
- सुबह उठकर इसे छान लें और उसके बाद छाने हुए पानी में 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
- इसके के साथ, विटामिन ई ऑयल भी डालें।
- अब इसे फ्रिज में स्टोर करें और स्प्रे बॉटल की मदद से या कॉटन की मदद से रात में साफ चेहरे पर लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें- इन आम 7 गलतियों की वजह से बढ़ते हैं डार्क सर्कल्स
कुछ सावधानियां जरूर बरतें-
हर किसी पर DIY स्किन केयर का असर अलग तरह से होता है और कई लोगों को पुदीने, विटामिन ई या खुद संतरे से भी स्किन एलर्जी होती है। ऐसे में इन्हें इस्तेमाल न करें। अगर आपको बहुत ज्यादा एक्ने हैं या फिर आप कोई और स्किन ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस टोनर का इस्तेमाल करें।
आप चाहें तो पुदीने की पत्तियां स्किप भी कर सकते हैं क्योंकि ये फ्रेशनेस के लिए ही होती हैं और कई लोगों को सूट नहीं करती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।