Face Night Cream for Dry Skin: सर्दियों में लगाएं यह नाइट होममेड क्रीम, सुबह तक Skin रहेगी मुलायम

सर्दियों में त्वचा का फटना और ज्यादा सूख जाना बहुत आम बात है। जिन लोगों की स्किन पहले से ड्राई होती है, उनके लिए ठंड का मौसम और भी ज्यादा परेशानी लेकर आता है। कई महिलाओं की तो रात में सोते-सोते ही त्वचा खिंचने लगती है, फट जाती है या चेहरे पर लाल रैशेज दिखने लगते हैं।
इसी समस्या की वजह और समाधान जानने के लिए हमने बात की ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्टर भारती तनेजा से। वह बताती हैं,
"रात के समय हमारे स्किन सेल्स एक्टिव हो जाते हैं, जिससे शरीर में हल्की डिहाइड्रेशन हो जाती है और त्वचा सूखने लगती है। ऑयली स्किन वाली महिलाओं के चेहरे पर रात में थोड़ा तेल आ जाता है, लेकिन ड्राई स्किन वालों के चेहरे पर व्हाइट पैचेज भी नजर आने लगते हैं। इसलिए सर्दियों में सोने से पहले त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है।"
बाजार में कई अच्छी नाइट क्रीम मिलती हैं, लेकिन अगर आप प्राकृतिक तरीका अपनाना चाहती हैं, तो डॉक्टर भारती एक बहुत ही आसान होममेड नाइट क्रीम बनाने की विधि बताती हैं।
सर्दियों में नाइट स्किनकेयर क्यों है जरूरी?
रात के समय त्वचा खुद को रिपेयर करने में लगी होती है। ऐसे में सही नाइट केयर करने से स्किन ड्राई नहीं होती, फटना कम होता है और सुबह चेहरा ज्यादा सॉफ्ट और हेल्दी दिखता है।
होममेड नाइट क्रीम
रसोई में मौजूद कई चीजें त्वचा को डीप मॉइश्चराइज करती हैं और समय रहते त्वचा को ड्राईनेस से बचा लेती हैं। आप इनसे नाइट क्रीम तैयार कर सकती हैं। चलिए हम आपको इसकी सामग्री और विधि बताते हैं।
नाइट क्रीम बनाने की सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच बादाम का तेल
- 1 विटामिन-ई कैप्सूल
- 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन
नाइट क्रीम बनाने की विधि
- एक साफ बाउल लें। इसमें एलोवेरा जेल डालें। एलोवेरा जेल आपको मार्केट में बना बनाया भी मिल जाएगा या आप घर पर एलोवेरा की पत्ती से भी जेल तैयार कर सकती हैं।
- अब इसमें बादाम का तेल डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। इससे मिश्रण सफेद रंग का दिखने लगेगा।
- अब आपको विटामिन-ई को पंचर करके उसका ऑयल मिश्रण में डालना है। साथ ही आप ग्लिसरीन भी डालें और अच्छी तरह से सभी सामग्रियों को मिक्स करें।
- मिक्स करने के बाद आपको सफेद रंग का क्रीम नुमा मिश्रण मल जाएगा। इसे आप एक कांच की डिब्बी में स्टोर कर लें। आप 1 हफ्ता तक इस क्रीम का रोज रात में सोने से पहले इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Homemade Night Cream: सर्दियों में स्किन रहेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट, घर पर बनाएं ये नेचुरल नाइट क्रीम
कैसे करें नाइट क्रीम का इस्तेमाल
डॉक्टर भारती बताती हैं, " सोने के लगभग 1 घंटे पहले चेहरे को स्किन टाइप को सूट करने वाले फेस वॉश से साफ करें। इसके बाद आप फेस टोनिंग क्लींजिंग के बाद चेहरे पर इस नाइट क्रीम को लगा लें और रात भर के लिए लगा रहने दें। " भारती हमें कुछ और छोटे स्टेप्स भी बता रही हैं, जो इस त्वचा पर इस क्रीम के गुड इफेक्ट को बढ़ावा देने के लिए बहुत जरूरी हैं।
- नाइट क्रीम को चेहरे पर लगाने से पहले आपको चेहरा डीप क्लीन करना होगा। कोई मेकअप है, तो उसे रिमूव कर लें।
- अब 5 मिनट के लिए चेहरे को डीप मसाज दें। इसके लिए आप नारियल का तेल या फिर कोई मॉइश्चराइजर यूज कर सकती हैं।
- इसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें और चेहरे पर यह नाइट क्रीम लगाएं। अब आपको कुछ भी चेहरे पर नहीं लगाना है और सो जाना है।
नाइट क्रीम के फायदे
- सर्दियों में अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है, तो नाइट क्रीम में मिली ग्लिसरीन उस ड्राईनेस को खत्म कर देती है और त्वचा को सॉफ्ट बना देती है।
- इस नाइट क्रीम में मिला एलोवेरा जेल भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। एलोवेरा जेल विटामिन-सी का भंडार होता है। रात के समय विटामिन-सी त्वचा पर बहुत ही प्रभावशाली तरीके से काम करता है और डैमेज स्किन को रिपेयर करता है।
- बादाम का तेल त्वचा को डीप नरिशमेंट, हाइड्रेटेड और दाग-धब्बों से मुक्ति दिलाता है। यह आपकी स्किन को डी-टैन भी करता है और त्वचा के रंग को निखारता है।
- इस क्रीम में विटामिन-ई ऑयल भी मौजूद है, जो आपकी त्वचा को डीप मॉइस्चराइज करता है और उसे स्मूथ भी बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें- रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं हल्दी और एलोवेरा से बनी ये 2 नाइट क्रीम्स, जिद्दी दाग भी हो सकते हैं हल्के
नाइट क्रीम से जुड़ी सावधानी
अगर आपके चेहरे पर कोई घाव, इंफेक्शन या फिर मुंहासे हैं, तो आपको इस नाइट क्रीम को बचाने से बचाना चाहिए और पहले किसी स्किन एक्सपर्ट से परामर्श लेना चाहिए।
उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे शेयर और लाइक जरूर करें। घर में खुद से यह होममेड नाइट क्रीम बनाएं और ट्राई करके देखें। ब्यूटी से जुड़े और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी।
- 1.सर्दियों में स्किन ज्यादा ड्राई क्यों हो जाती है?
- सर्दियों में हवा में नमी कम होती है, जिससे त्वचा की नमी जल्दी खो जाती है। ठंडी हवा और गर्म पानी से नहाना भी स्किन को और ड्राई बना देता है।
- 2. ड्राई स्किन के लिए रात में क्या लगाकर सोना चाहिए?
- सोने से पहले विटामिन-ई ऑइल, ग्लिसरीन-रोजवॉटर मिक्स या कोई डीप मॉइश्चराइजिंग नाइट क्रीम लगाना सबसे ज्यादा असरदार होता है।
- 3. क्या सर्दियों में बार-बार मॉइश्चराइजर लगाना ठीक है?
- हां, ड्राई स्किन वालों को दिन में 2–3 बार मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए, खासकर चेहरा धोने के बाद और सोने से पहले।
- 4. कौन-सा फेस वॉश ड्राई स्किन के लिए सही रहता है?
- क्रीम-बेस्ड या मिल्क-बेस्ड फोम-फ्री फेस वॉश सबसे बेहतर रहते हैं। जेल या फोमी फेस वॉश स्किन को और ड्राई बनाते हैं।
- 5. ठंड में चेहरे पर व्हाइट पैचेज क्यों दिखते हैं?
- जब त्वचा बहुत अधिक सूख जाती है, तो वह अपनी प्राकृतिक नमी खो देती है। इससे चेहरे पर सफेद परत/व्हाइट पैचेज दिखने लगते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।