ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए घर पर नाइट स्किन सीरम बनाएं

हर महिला बेदाग, मुलायम और खूबसूरत त्वचा चाहती है लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी, धूप के ज्यादा संपर्क में रहने से त्वचा में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। चेहरे के पोर्स का खुल जाना त्वचा की सबसे आम समस्याओं में से एक है। कई बार चेहरे पर पोर्स इतने ज्यादा खुल जाते हैं कि वह त्वचा खुरदरी दिखाई देने लगती है। साथ ही त्वचा अपना लचीलापन खो देती है जिससे चेहरे की सुंदरता कम होने लगती है।
हालांकि कई महिलाएं इन्हें छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करती हैं लेकिन मेकअप साफ करने के बाद यह पोर्स फिर से दिखाई देने लगते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए एक नाइट स्किन सीरम लेकर आए हैं जिसे आप घर पर आसानी से अपनाकर पोर्स को सिकोड़ सकती हैं और उन्हें गायब कर सकती हैं। इस सीरम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें आपके किचन में ही मौजूद होती हैं और इससे आपको अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते हैं। इसके अलावा नेचुरल चीजों से बनने के कारण इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं। आइए इसे बनाने, लगाने और फायदों के बारे में जानते हैं।
ओपन पोर्स नाइट सीरम के लिए सामग्री
- कॉफी- 1 चम्मच
- एलोवेरा जैल - 1 चम्मच
- गुलाब जल - 1 चम्मच
- विटामिन ई- 1 कैप्सूल
इसे जरूर पढ़ें:चेहरे के ओपन पोर्स से परेशान हैं तो आजमाएं ये जबरदस्त घरेलू नुस्खा
ओपन पोर्स नाइट सीरम बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल लेकर उसमें कॉफी और एलोवेरा जैल लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- फिर इसमें गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल में से मिला लें।
- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- आपका नाइट सीरम तैयार है। इसे एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख दें।
ओपन पोर्स नाइट सीरम इस्तेमाल का तरीका
- रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
- फिर इसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए मसाज करें।
- इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- सुबह अपना चेहरा साफ कर लें।
- इसे लगातार लगाने से आपको कुछ दिनों में ही फर्क दिखाई देने लगेगा।
विटामिन ई, एलोवेरा जैल, गुलाब जल और कॉफी ही क्यों?
ओपन पोर्स के लिए विटामिन ई
विटामिन ईको ब्यूटी विटामिन भी कहते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को आसानी से दूर करते हैं। विटामिन ई ऑयल को रोज़ाना अपनी त्वचा पर लगाने से कुछ ही दिनों में त्वचा हेल्दी और शाइनी दिखाई देने लगती है। लेकिन चेहरे पर सीधे विटामिन ई ऑयल को लगाने से त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते पड़ सकते हैं। इसलिए इसे लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरुर कर लें।
ओपन पोर्स के लिए एलोवेरा जैल
ओपन पोर्स हटाने में एलोवेरा जैल बहुत मददगार होता है। जैसा कि आप जानती ही हैं कि ओपन पोर्स का एक कारण त्वचा की लोच में कमी का होना है। एलोवेरा का इस्तेमाल कोलेजन और इलास्टिन फाइबर को बढ़ाकर त्वचा की लोच को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद जिंक स्किन पोर्स को टाइट करने का काम कर सकता है। इसके अलावा एलोवेरा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और नमी को बनाए रखने वाले स्किन से जुड़ी अन्य कई समस्याओं को आसानी से दूर कर सकता है।
ओपन पोर्स के लिए कॉफी
कॉफी भी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कॉफी में स्किन टिश्यूज को रिपेयर करने की क्षमता होती है। कॉफी स्क्रब के इस्तेमाल सेस्किन की इलास्टिसिटी बरकरार रहती हैऔर यह डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही त्वचा में ब्राइटनेस भी बढ़ती है और कॉफी कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने में मददगार होता है।
ओपन पोर्स के लिए गुलाब जल
गुलाब जल का इस्तेमाल करने से त्वचा पर भी गुलाबी निखार आने लगता है। यह पोर्स को साफ और छोटा रखता है। साथ ही त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज़ करता है और इसे रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा स्मूथ और दाग-धब्बों से मुक्त रहती है।
ओपन पोर्स के लिए अन्य जरूरी टिप्स
- चेहरे को समय-समय पर साफ करते रहें।
- केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करें।
- चेहरे के हिसाब से हर्बल प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करें
- धूप में निकलते समय चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
- कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं।
- त्वचा को डाईनेस से बचाने के लिए एलोवेरा जैल का इस्तेमाल करें।
- अपनी डाइट में संतुलित आहार लें।
इसे जरूर पढ़ें:चेहरे के ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए घर में बनाएं ये फेस पैक
आप भी इस नाइट स्किन सीरम को घर पर आसानी से बनाकर ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। हालांकि यह सीरम पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बना है और इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं लेकिन फिर भी एक बार इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।