बदलते मौसम में झड़ रहे हैं गुच्छों में बाल? रोकने के लिए लगाएं ये खास तेल

बालों के झड़ने की समस्या हर किसी को होती है। इसका कारण होता है बदलता मौसम और लाइफस्टाइल। इसकी वजह से बालों की सही तरीके से केयर नहीं हो पाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप बालों में तेल से चंपी करें। इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है।
image

बालों के झड़ने की समस्या हर मौसम में होती है। इसका कारण होता है हमारा लाइफस्टाइल। इस बिजी शेड्यूल में हमें अपने बालों का खास ध्यान रखने का मौका नहीं मिलता है। ऐसे में हम अक्सर महीने में 1 बार पार्लर जाकर बालों में हेयर स्पा या ऑयलिंग करवाते हैं। लेकिन इसका असर भी कुछ ही समय के लिए बालों में रहता है। कुछ समय बाद बाल रूखे और टूटते हुए नजर आते हैं। ऐसे में आप घर पर तेल बनाएं। इस तेल को आप प्याज और नारियल के तेल से तैयार करें। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने इसे बनाने का तरीका बताया है। आर्टिकल में आपको इसके बारे में बताते हैं।

बालों के लिए प्याज और नारियल तेल

प्याज के रस को बालों में लगाने से हेयरफॉल की समस्या कम हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज में सल्फर होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। साथ ही, बालों के स्कैल्प को मजबूती देता है। इसलिए इसका इस्तेमाल करना बालों के लिए अच्छा होता है। इसके साथ नारियल तेल के इस्तेमाल से आपके बालों में शाइनिंग ऐड होती है।

Hairfall

किस तरह के बालों में प्याज के रस और नारियल तेल का इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको सबसे पहले प्याज को कद्दूकस करके इसका रस निकालना है।
  • इसमें थोड़े से नारियल तेल को मिक्स करना है। इस तेल को हल्का गुनगुना करके इसमें डालना है।
  • इसके बाद इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
  • इसे एक बोतल में स्टोर करें।
Hair massage

बालों में प्याज के रस और नारियल तेल को लगाने का तरीका

  • इसे लगाने के लिए आपको बालों को कॉम्ब करना है।
  • इसके बाद आपको स्कैल्प में हाथों से इसे लगाकर अच्छे से मसाज करनी है।
  • इसे करीब 30 मिनट बालों में लगाकर रखें।
  • फिर बालों को शैंपू से साफ करें।
  • इससे आपके बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाएगी।
Oiling for hair

बालों में तेल को लगाना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे स्कैल्प हेल्दी रहता है। साथ ही, आपके बालों की जड़ों में पोषण बना रहता है। इसलिए इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 से 2 बार जरूर करें। अगर आप चाहें तो इसके लिए एक्सपर्ट सलाह भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बालों के झड़ने की समस्या होगी कम, अपनाएं दादी मां का ये नुस्‍खा

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP