मानसून में फेस वॉश से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो त्वचा को हो सकता है नुकसान

बरसात के मौसम में अगर आप फेस वॉश करती हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो त्वचा को नुकसान पहुंच सकता हैं।
image

बरसात का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे की केयर करती हैं और चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए फेस वॉश करती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे, कि मानसून में चेहरे को धोने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो इससे स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।

आइए जानते हैं कौन सी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक बरसात के मौसम में अगर आप फेस वॉश करती हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो त्वचा को नुकसान पहुंच सकता हैं।

सही फेस वॉश का चुनाव करें

सबसे पहले आप अपने स्किन के टाइप के हिसाब से सही फेस वॉश का चुनाव करें। अगर आपकी स्किन ड्राई या ऑयली है, तो आप फेस वॉश भी अपनी ड्राई स्किन या ऑयली स्किन वाला ही चुने। इससे मानसून में आपकी स्किन स्वस्थ रहेगी और कोई प्रॉब्लम भी नहीं होगी। आप सही फेस वॉश चुनने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट या एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं।

1 - 2025-07-24T130621.581

यह भी पढ़ें:ग्लोइंग स्किन के लिए हफ्ते में एक बार लगाएं ये सस्ता घर बना उबटन, दिखेंगी खूबसूरत

सल्फेट फ्री या माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल

जब भी आप फेस वॉश का इस्तेमाल करें, तो पहले अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह धो लें। उसके बाद आप इसे अप्लाई कर दोबारा अपने चेहरे को धो सकती है। आप चाहे तो बरसात के मौसम में सल्फेट फ्री या माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकती है। यह बरसात के मौसम में एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

नॉर्मल पानी का करें इस्तेमाल

बरसात के मौसम में जब भी आप फेस वॉश करें, तो ध्यान रहे आपको ना तो ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करना है और ना ही ज्यादा ठंडा पानी। आप गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो सकती हैं। अगर पानी का टेंपरेचर सही नहीं है, तो इससे आपकी स्किन को प्रॉब्लम हो सकती है। इन सभी जरूरी बातों का ध्यान रख आप अपने चेहरे को मानसून में खूबसूरत बना सकती हैं।

2 - 2025-07-24T130619.075

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP