बर्तन धोने के बाद कम हो जाती है हाथों की खूबसूरती, तो अपनाएं ये एक्सपर्ट के बताएं घरेलू उपाय

भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी खूबसूरती का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। खासकर ऐसी महिलाएं, जो नौकरी के साथ-साथ घर के सभी काम भी करती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं घरेलू उपाय
अधिकतर महिला ऐसी हैं, जिन्हें बर्तन धोने के दौरान हाथों में स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ घरेलू उपाय आजमा सकती है।
नारियल या जैतून का तेल लगाएं
बात करें घरेलू उपाय की तो बर्तन धोने के 1 घंटे बाद आप अपने हाथों पर नारियल या जैतून का तेल लगा सकती है। तेल को लगाने के 1 घंटे तक आपको और दूसरा कोई काम नहीं करना है।

गुलाब जल और ग्लिसरीन का मिश्रण
इसके अलावा आप अपने हाथों पर गुलाब जल और ग्लिसरीन का मिश्रण बनाकर लगा सकती हैं। ऐसा करने से भी आपको बेहद आराम देखने को मिलेगा साथ ही आपके हाथ मुलायम और सॉफ्ट देखेंगे।
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
अपने हाथों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आप रात में सोने से पहले हाथों पर एलोवेरा जेल लगाकर सो सकती है। यह आपके हाथों पर हो रही स्किन प्रॉब्लम को कम करेगा और इन्हें सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: स्किन को कैसे दें डीप मॉइश्चर? एक्सपर्ट के बताएं ये टिप्स करेंगी मदद
बर्तन धोने से पहले ग्लव्स का करें इस्तेमाल
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि बर्तन धोने के बाद हाथों की खूबसूरती कम होने लगती है। कुछ महिलाओं को केमिकल वाले डिटर्जेंट की वजह से अलग-अलग तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में आप बर्तन धोने से पहले ग्लव्स का इस्तेमाल कर सकती है।
माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल
अगर आपको ग्लव्स पहनने में परेशानी होती हैं, तो आप बर्तन धोने के लिए केमिकल फ्री साबुन या माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकती है। ऐसा करने से आपके हाथों की स्किन को प्रॉब्लम नहीं होगी और आप आसानी से बर्तन साफ कर पाएंगी।

नोट: किसी भी चीज को स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, रिएक्शन होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: सावन के महीने में चेहरे को ऐसे बनाएं खूबसूरत, ये 2 फेस पैक आएंगे आपके काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
- हाथों को सुंदर बनाने के लिए क्या करें?
- अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए आप मैनीक्योर करवा सकती हैं. अगर आपको स्किन प्रॉब्लम है तो आप घरेलु उपाय आजमा सकती हैं या डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद ले सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।