Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ

Beetroot Lip Balm: अगर आपके होंठ भी फटने या काले हो रहे हैं, तो ये खबर आपके काम आ सकती हैं।  आज हम आपको एक ऐसे होममेड लिप बाम की रेसिपी बताएंगे, जिसकी मदद से आप घर पर रहकर अपने होठों को गुलाबी और खूबसूरत बना सकती हैं।   
image

अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए मेकअप के साथ-साथ कई घरेलु उपाय भी आजमाती हैं। यही नहीं फेस को चमकदार बनाने के लिए आंखों से लेकर होंठ तक हर एक चीज का बेहद ध्यान रखती हैं, तो ये खबर आपके काम आ सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे होममेड लिप बाम की रेसिपी बताएंगे, जिसकी मदद से आप घर पर रहकर अपने होठों को गुलाबी और खूबसूरत बना सकती हैं।

होममेड लिप बाम

1 - 2025-04-25T151019.097

फैशन की इस दुनियां में कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को खूबसूरत बनाती हैं। इनमें से कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो चेहरे पर हो रही परेशानी को कम करने के लिए भी घरेलू उपाय आजमाती हैं। अगर आप अपने होंठ को गुलाबी और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप घर पर रहकर एक खास लिप बाम तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि फटे और काले होंठ खूबसूरती को ख़राब कर सकते हैं। ऐसे में आप घर पर चुकंदर लिप बाम तैयार कर अपने होठों को गुलाबी और खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेंगी। जैसे -

सामग्री -

1. चुकंदर

2. पेट्रोलियम जेली

यह भी पढ़ें:शहद और नारियल तेल की मदद से बनाएं लिप बाम, मिलेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट होंठ

लिप बाम बनाने का तरीका

2 - 2025-04-25T151017.586

अपने होठों को खूबसूरत और गुलाबी बनाने के लिए आप चुकंदर का लिप बाम तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले चुकंदर को छीलकर इसके टुकड़े कर इसे मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से पीस लें। अब इसका रास अलग कर इसे एक कंटेनर में निकाल लें। अब इस चुकंदर में थोड़ा पेट्रोलियम जेली मिला कर इसे थोड़ी देर रख दें। अब आपका लिप बाम बनकर तैयार हो गया है। आप इसे किसी भी डिब्बी में भर कर स्टोर कर सकती हैं।

आप इस लिप बाम को रोजाना सोने से पहले लगा सकती हैं। यही नहीं अगर आपके होंठ फटने लगे हैं, तो आप दिन में 2 बार भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको बेहद फायदा देखने को मिल सकता है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:फटे होंठों के लिए घर पर ही बनाएं ये 3 हर्बल लिप बाम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP