अगर आप भी समर सीजन में अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहती हैं और गर्मी में होने वाली तेज धुप की वजह से स्किन प्रॉब्लम का सामना कर रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि किसे आप गर्मी के मौसम में अपनी स्किन की देखभाल कर सकती हैं। यही नहीं आप एक खास घरेलु उपाय को कर अपने चेहरे की परेशानी को भी कम कर सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अगर आप भी बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन लाख कोशिश करने के बाद भी आपको चेहरे पर कोई असर देखने को नहीं मिलता है, तो अब आप घर पर रहकर एक खास उपाय कर सकती हैं। इस उपाय से आपको बेहद हद तक फायदे देखने को मिल सकते हैं।
खरबूजे का इस्तेमाल
एक्सपर्ट ने आगे बताया कि गर्मी के मौसम में मिलने वाला खरबूजा सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ साथ यह स्किन के लिए भी काफी लाभदायक माना गया है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल कर गर्मी में होने वाली कई तरह की परेशानियों से बच सकती हैं। आप घर पर रहकर खरबूजे से टोनर बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका आसान है। इससे भी आपको काफी फर्क देखने को मिल सकता है।
खरबूजे से बनाएं टोनर
टोनर बनाने के लिए आप खरबूजे को छीलकर उसको मिक्सर या ब्लेंडर में पीसकर उसका रस बना लें। इसके बाद आप इसमें गुलाब जल मिलाकर इसे एक स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें आप इसका केवल 1 हफ्ते तक ही इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन पर असर हो सकता है। यही नहीं आप खरबूजे का इस्तेमाल कर इसका फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Tan Removal Face Pack: इन 3 नेचुरल फेस पैक्स से पाएं गर्मियों में टैन फ्री और ग्लोइंग स्किन
खरबूजे से बनाएं फेस पैक
खरबूजे से फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले खरबूजे को छीलकर उसको मिक्सर या ब्लेंडर में पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में आप थोड़ा दही, एलोवेरा जेल और शहद। इन तीनों चीजों को मिलाकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर कम से कम 20 मिनट के लिए लगाकर रखें।
इन बातों का रखें ध्यान
इस फेस पैक को लगाने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं। फेस पैक लगाने के बाद जब आपका चेहरा अच्छी तरह सुख जाए, तब आप इसे पानी की मदद से अपने हाथों से मालिश कर अपने चेहरे को धो सकती हैं।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें:Coconut Face Pack: समर सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये कोकोनट फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों