एजिंग स्किन के लिए ये मेकअप टिप्स आएंगी काम

मेकअप करना एक आर्ट है। इसलिए यह आर्ट सीखने में काफी समय लगता है। मेकअप स्किन टाइप, कंडीशन और उम्र को देखकर किया जाता है। जब हम जवां होते हैं, तब मेकअप को लेकर इतना सोचना नहीं पड़ता है, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है मेकअप करने के तरीके को भी बदलाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि एक समय बाद त्वचा लटकने लगती है। झुर्रियां आ जाती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप सुंदर नहीं हैं। बस आपको मेकअप करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी खूबसूरती और निखर कर आए।
सबसे पहले करें यह काम
मेकअप करने से पहले स्किन को हाइड्रेट करना जरूरी है। उम्र बढ़ने के साथ त्वचा मॉइश्चर खो देती है, जिसके कारण स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए मेकअप से पहले त्वचा को अच्छे से मॉइश्चराइज जरूर करें।
लाइट मेकअप करें
प्राइमर लगाना न भूलें
इसे भी पढ़ें:परफेक्ट और फ्लॉलेस मेकअप के लिए इन टिप्स और ट्रिक्स का रखें ध्यान
इस तरह का फाउंडेशन चुनें
इसे भी पढ़ें:उम्र से 10 साल जवां दिखने के लिए 54 साल की ब्यूटी ब्लॉगर ने बताए मेकअप टिप्स
आई मेकअप पर दें ध्यान
कहते हैं आंखें देखकर भी उम्र का पता लगाया जा सकता है। इसलिए आपको आई मेकअप करते वक्त कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अंडर आई कंसीलर का इस्तेमाल करें। लाइनर लगाएं और लाइट आईशैडो से अपने मेकअप लुक को कंप्लीट करें। डार्क सर्कल्स को कंसील करने के लिए हाइड्रेटिंग कंसीलर का इस्तेमाल करें। अन्यथा, आपकी आंखों के आस पास का एरिया ड्राई नजर आएगा।
इस बात का रखें ध्यान
आपको ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदने चाहिए, जिनमें हाइड्रेटिंग गुण हों। एक उम्र के बाद स्किन आसानी से ड्राई हो जाती है, जिसके कारण मॉइश्चराइजिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना जरूरी है। साथ ही, त्वचा पर लोकल प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से बचें। ये प्रोडक्ट आपकी स्किन को एक समय बाद बेहद नुकसान पहुंचा सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।