Bold Makeup Tips : अचानक किसी पार्टी में जाना है तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो

मेकअप करने के लिए आपको सबसे पहले सही तरीके से और त्वचा के टेक्सचर के हिसाब से स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए और इसके लिए आप किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

tips to make your makeup look bold in hindi

मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं। अब चाहे वो रोजाना के लिए लाइट मेकअप लुक हो या किसी पार्टी में जाने के लिए हैवी और फुल कवरेज लुक। वहीं, मेकअप ट्रेंड तेजी से बदल रहे हैं। इसका अंदाजा भी आपको सोशल मीडिया से लग ही गया होगा।

कई बार हम अचानक किसी फंक्शन या पार्टी में चले जाते हैं और उस समय हम कई बार यह सोच ही नहीं पाते हैं कि अपने लुक को कैसे हम पार्टी रेडी बना सकते हैं और जल्दबाजी में जैसे होते हैं, ठीक वैसे ही चले जाते हैं।

अगर आप भी ऐसा ही करती हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे मेकअप टिप्स, जिन्हें फॉलो कर आप अपने मेकअप को लाइट से बोल्ड बना सकती हैं और केवल 2 से 5 मिनट में अपने मेकअप लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

काजल पेंसिल की लें मदद

eye makeup with kajal

बता दें कि एक काजल पेंसिल आपका पूरा मेकअप गेम बदल सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप केवल बोल्ड काजल ही लगा लेंगी तो आपका लुक किसी भी पार्टी के लिए मात्र 2 मिनट में रेडी हो जाएगा। इसके लिए सबसे पहले आप ब्रोंजर या ब्राउन शेड वाली लिपस्टिक से आई बेस कलर को चुनें और अच्छी तरह से उसे ब्लेंडिंग ब्रश या अपनी उंगलियों की मदद से ब्लेंड करें। इसके बाद आप आंखों की लोअर और अपर वॉटरलाइन पर काजल के 3 से 4 कोट लगाएं। दोनों वॉटरलाइन पर काजल लगाते समय आप आंखों को हल्का सा बंद करके रखें। ऐसा करने से काजल अपने-आप थोड़ा-सा स्मज हो जाएगा और आपका काफी समय भी बच जाएगा।इसे भी पढ़ें :बोल्ड मेकअप करना पसंद है तो इन बातों का रखें खास ख्याल

लिप्स को दें बोल्ड लुक

bold lips

अगर आपकी आंखें सेंसिटिव हैं और आप आई मेकअप करना पसंद नहीं करती हैं तो आप इस एक ट्रिक की मदद से अपने लुक को मात्र 2 मिनट में बोल्ड बना सकती हैं। इसके लिए आप अपनी आउटफिट के हिसाब से किसी भी बोल्ड कलर की लिपस्टिक को अपने होंठों पर लगा सकती हैं। साथ ही आंखों को केवल फिनिशिंग टच देने के लिए आप ब्राउन न्यूड कलर का इस्तेमाल लिड एरिया पर कर सकती हैं। साथ ही 2 से 3 कोट मस्कारा के लगाकर अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :इन 3 ट्रिक्स की मदद से लगाएं परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर

आई लाइनर डालेगा लुक में जान

wing eye liner

वहीं अगर आप आईलाइनर लगाना पसंद करती हैं तो आप आंखों के लिड एरिया पर लिपस्टिक की मदद से बेस कलर बनाकर उसपर विंग आईलाइनर लगा सकती हैं। ध्यान रहे कि विंग बनाते समय आप पहले अपनी आई शेप को जरूर समझें। साथ ही आईब्रो की आर्च के हिसाब से ही आईलाइनर का विंग बनाएं। अगर आप बिल्कुल ही बिगिनर हैं तो आप पेन आईलाइनर की सहायता भी ले सकती हैं। वहीं अगर आपके पास थोड़ा और समय है तो आप विंग आईलाइनर के ऊपर ग्लिटर का इस्तेमाल करके ग्लिटर आईलाइनर भी लगा सकती हैं।

अगर आपको ये मेकअप टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP