फाउंडेशन मेकअप का बेस होता है और इसलिए मेकअप की शुरूआत का यह स्टेप सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर सही फाउंडेशन को चुनने या उसे अप्लाई करने में कोई गड़बड़ हो जाए तो इससे आपका पूरा लुक ही बिगड़ सकता है। वैसे तो मार्केट में आजकल सिर्फ डिफरेंट स्किन टोन के हिसाब से ही अलग-अलग शेड्स के फाउंडेशन अवेलेबल नहीं हैं। बल्कि स्किन टाइप व उसकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन तैयार किए जाते हैं।
आपको मार्केट में पाउडर फाउंडेशन से लेकर लिक्विड फाउंडेशन, स्टिक फाउंडेशन आदि कई तरह के फाउंडेशन मिल जाएंगे। इन्हीं में से एक है मूस फाउंडेशन। यह एक बेहद लाइटवेट फाउंडेशन है, जिसके बारे में बहुत सी महिलाओं को कम ही पता होता है और ना ही उन्हें इसे सही तरह से अप्लाई करने की जानकारी होती है। हालांकि एक बिगनर से लेकर एजिंग महिला के लिए यह एक अच्छा मेकअप प्रॉडक्ट है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मूस फाउंडेशन के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-
क्या है मूस फाउंडेशन
मूस फाउंडेशन एक बेहद ही लाइटवेट फाउंडेशन हैं। आमतौर पर मूस फाउंडेशन को व्हीप्ड फाउंडेशन के रूप में भी जाना जाता है। इसे बिगनर्स के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है, जिन्हें फाउंडेशन से एक स्मूद मेकअप बेस बनाने में कई बार परेशानी होती है। यह एक लिक्विड व क्रीम फार्मूला है। इसकी कंसिस्टेंसी लिक्विड फाउंडेशन से हल्की सी थिक होती है लेकिन यह एयरी और सुपर लाइटवेट होता है। अपने फ्लफी टेक्सचर के कारण यह आपको एक मैट लुक देता है और वेटलेस फील करवाता है। यह स्किन में अच्छी तरह से मर्ज होता है। यह आमतौर पर पॉट या ट्यूब में आता है। अगर आप अपने फेस को केकी दिखाए बिना फुल कवरेज चाहती हैं तो मूस फाउंडेशन को यूज कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:पाना चाहती हैं फ्लॉलेस लुक, इन फाउंडेशन हैक्स का लें सहारा
किन महिलाओं के लिए है परफेक्ट
- मूस फाउंडेशन को खासतौर पर बिगनर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जो महिलाएं आमतौर पर मेकअप एप्लीकेशन में परफेक्ट नहीं होती, लेकिन फिर भी वह फ्लॉलेस लुक चाहती हैं। वह इसे बेहद आसानी से अप्लाई कर सकती हैं।
- अगर आप फाइन लाइन्स या एजिंग के साइन्स को एक्सपीरियंस कर रही हैं तो उसे छिपाने के लिए भी आप मूस फाउंडेशन को अपने मेकअप में प्राथमिकता दे सकती हैं।
- डेली यूज के लिए भी मूस फाउंडेशन एक अच्छा विकल्प है। ऐसे में अगर आपका काम ऐसा है कि आपको हर दिन पब्लिक डीलिंग करनी होती है तो ऐसे में आप एक ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए मूस फाउंडेशन अप्लाई कर सकती हैं।
- मूस फाउंडेशन वैसे तो हर स्किन टाइप की महिलाएं आसानी से अप्लाई कर सकती हैं, लेकिन ऑयली स्किन की महिलाओं के लिए इसे काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि यह आपको एक मैट लुक देता है और स्किन पर नॉन-ग्रीसी फील होता है।
- अगर आप लाइटवेट फुल कवरेज चाहती हैं तो भी मूस फाउंडेशन को अप्लाई करना एक अच्छा विचार है।
यूं करें अप्लाई
सबसे पहले आप साफ उंगलियों की मदद से अपने चेहरे पर कई छोटे डॉट्स अप्लाई करें। अब आप फाउंडेशन ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से एक स्मूद बेस तैयार करें। यह स्टेप ठीक वैसे ही है, जैसा कि आप लिक्विड या क्रीम फाउंडेशन अप्लाई करते हुए करती हैं। फाउंडेशन को ब्लेंड करने के बाद, अगर आप लुक को सॉफ्ट बनाना चाहती हैं, तो नम मेकअप स्पंज लें और इसे अपनी त्वचा पर हल्के से दबाएं। यह आपके चेहरे से हार्श लाइन्स और ब्रश स्ट्रोक को समाप्त कर देगा, जिससे आपको स्मूद और इवन-टोन्ड लुक मिलेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों