Scalp Acne को दूर करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

एक्ने की समस्या सिर्फ स्किन पर ही नहीं होती, बल्कि स्कैल्प पर भी एक्ने होते हैं। ऐसे में आप इन टिप्स को अपनाकर स्कैल्प एक्ने की समस्या को दूर कर सकती हैं।
Updated:- 2020-08-04, 14:55 IST
best treatments for scalp acne

जब भी हेयर केयर की बात होती है तो सबसे पहले ऑयल का नाम ही लिया जाता है। ऑयल ना सिर्फ बालों के मॉइश्चर को रिस्टोर करते हैं, बल्कि डैमेज को भी रिवर्स करते हैं। इतना ही नहीं, स्कैल्प को पोषित करने के लिए भी हेयर ऑयल लगाने की सलाह दी जाती है। इस तरह अगर देखा जाए तो ऑयल बालों के एक अच्छे दोस्त होते हैं। हालांकि एक सच यह भी है कि तेल या सीबम का एक ओवरप्रोडक्शन स्कैल्प पर मुंहासों का कारण बन सकता है। चूंकि हमारी स्कैल्प बालों में पूरी तरह से ढके होती है, इसलिए स्कैल्प के मुंहासों का इलाज करना एक कठिन काम हो सकता है। इतना ही नहीं, अगर स्कैल्प पर मुंहासे हो जाए तो बालों में कंघी करना भी काफी कठिन हो जाता है और हर बार कॉम्ब करने पर आपको  दर्द का अहसास होता है। अगर आप भी अक्सर स्कैल्प एक्ने की समस्या से जूझती हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको स्कैल्प एक्ने को दूर करने के लिए कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय बता रहे हैं। जिन्हें आप भी बेहद आसानी से अपना सकती हैं-

टमाटर

स्कैल्प एक्ने को दूर करने का एक सबसे अच्छा उपाय है टमाटर का इस्तेमाल करना। टमाटर हमारी स्किन और बालों के हेल्दी पीएच स्तर को स्थापित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा उनमें सैलिसिलिक एसिड भी प्रचुर मात्रा में होता है और इसी गुण के कारण टमाटर मुँहासे के लिए एक प्राकृतिक उपचार माना जाता है। इसके लिए आप टमाटर के रस को बालों पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। आखिरी में आप इसे पानी की मदद से धो दें।

tomato scalp acne


इसे जरूर पढ़ें- कोई भी एंटी-डैंड्रफ शैम्पू इस्तेमाल करने से पहले जान लें उससे जुड़े ये 5 फैक्ट्स

 

सेब का सिरका

जहां एक ओर सेब का सिरका स्कैल्प के पीएच स्तर को बैलेंस करता है, वहीं दूसरी ओर इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट भी आपकी स्कैल्प को लाभ पहुंचाते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप पहले सेब के सिरके में दो-तीन चम्मच पानी डालें। अब अपने बालों को शैम्पू करने और कंडीशनिंग करने के बाद आप धीरे से अपने स्कैल्प पर लगाएं और मसाज करें। इसे दो मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो दें।

apple cider vinegar scalp acne

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटी-माइक्रोबायल और एंटी इंफ्लैमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है। यह बालों के रोम को अनलॉग करने में मदद करता है और आपकी खोपड़ी पर सूजन और रूसी को कम करता है। ऐसे में स्कैल्प एक्ने को दूर करने के लिए आप इसकी मदद ले सकती हैं। इसके लिए आप एक-दो बूंद टी ट्री आयल को आधा कप कैरियल ऑयल जैसे जोजोबा तेल या नारियल तेल में मिक्स करें। अब आप इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और रब करें। इसे 2 से 4 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिरी में आप इसे Rinse करें।

oil scalp acne


इसे जरूर पढ़ें- पान के पत्तों से बने इस तेल से 7 दिन में बालों का झड़ना होगा कम, आजमा कर देखिए

 

मेथी का करें इस्तेमाल

मेथी हर घर में पाई जाती है। इसमें एंटी इंफ्लैमेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प एक्ने को दूर करने में मदद करती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप पहले 5-6 चम्मच दही में एक बड़ा चम्मच मेथी दाना पाउडर मिलाएं और ढककर करीबन एक-दो घंटे के लिए छोड़ दें। अब आप इसे अपनी स्कैल्प पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिरी में बालों को पानी की मदद से धो दें। मेथी स्कैल्प एक्ने को दूर करने के साथ आपके बालों को सॉफ्ट, शाइनी और ब्यूटीफुल बनाती है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।