How To Look Young : 40 की उम्र में दिखें 35 की, इन 3 चीजों को करें अपने मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में शामिल

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर पर बुढ़ापे के असर दिखने लगते हैं, खासकर चेहरे की त्वचा पर। 35 की उम्र के बाद से ही चेहरे की कसावट कम होने लगती है और त्वचा ढीली दिखने लगती है। हालांकि उम्र को रोकना संभव नहीं है, लेकिन स्किन में हो रहे इन बदलावों को धीमा जरूर किया जा सकता है। 40 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते झुर्रियां, ढीलापन और ग्लो की कमी साफ नजर आने लगती है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन इस उम्र में भी जवां और चमकदार दिखे, तो सही मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन अपनाना बहुत जरूरी है।
कलर्स ब्यूटी सैलून की ओनर और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी कहती हैं, "सुबह की शुरुआत सही स्किनकेयर से करने पर त्वचा पूरे दिन ताज़ा और दमकती रहती है।" उनके अनुसार, स्किन टाइप के हिसाब से प्रोडक्ट्स भले अलग हों, लेकिन तीन चीजें ऐसी हैं जिन्हें हर महिला को अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल करना चाहिए। 40 की उम्र के आसपास पहुंच चुकी महिलाओं को इन तीन चीजों को अपनी दिनचर्या में ज़रूर आज़माना चाहिए, ताकि बढ़ती उम्र के बावजूद स्किन बनी रहे जवां और हेल्दी।
मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन के फायदे
अगर आप सुबह ही अपनी त्वचा को थोड़ा पैंपर कर लेती हैं, तो चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है, जिससे त्वचा में पूरे दिन एक अलग सी चमक रहती हैं। इस मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन के लिए आपको ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू सामग्रियों का चुनाव बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए।
कच्चे दूध से चेहरे को करें क्लीन
आपको बाजार में महंगे- महंगे क्लीनजिंग मिल्क मिल जाएंगे, जिनका प्रोयोक करके आप अपनी त्वचों को क्लीन कर सकती हैं, मगद कच्चे दूध जैसे गुण किसी में नहीं हो सकते हैं। रेनू कहती हैं, "कच्चे दूध में फैटी एसिड और प्रोटीन होता है। यह दोनों ही तत्व त्वचा को जवां बनाएं रखने में मददगार होते हैं। दुध में कोलाजेन नाम का प्रोटीन होता है। यह प्रोटीन आपकी त्वचा को डीप नरिश करता है और यूथफुल बनाए रखने में मदद करता है।"
इसे जरूर पढ़ें- Vitamin-E For Face: विटामिन-ई से चेहरे पर कैसे आएगा ग्लो ? स्किन की डॉक्टर से जानिए फायदे की बात

कैसे करें कच्चे दूध का इस्तेमाल
- सबसे पहले एक साफ कटोरी में कच्चा दूध लें। दूध यदि ठंडा होगा तो और भी अच्छी बात है क्योंकि ठंडे दूध को चेहरे पर लगाने से स्किन पोर्स का साइस कम होता है।
- अब आप एक रूई के पैड को दूध में डिप करें और चेहरे को साफ करें। अब दूध को कम से कम 10 मिनट चेहरे पर ही लगा छोड़ दें और फिर चेहरे को साफ कर लें।
- इससे आपके स्किन पोर्स में फंसी गंदगी अच्छी तरह से साफ हो जाएगी और चेहरा क्लियर नजर आएगा।
शहद का फेस मास्क
शहद से अच्छा प्रकृतिक मॉइश्चराइजर और फेस ब्लीच नहीं हो सकता है। रेनू कहती हैं, "जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है त्वचा में ड्राईनेस आती जाती है। ड्राई त्वचा में जल्दी झुर्रियां पड़ती हैं। इसलिए शहद का प्रयोग जरूर करना चाहिए।"
कैसे बनाएं शहद का फेस मास्क
- शहद का फेस मास्क घर पर ही तैयार किया जा सकता है और इसके लिए केवल 2 सामग्रियों की ही जरूरत पड़ेगी। आप शहद में चुटकीभर हल्दी मिक्स करें और चेहरे पर इस मिश्रण को लगा लें।
- 10 मिनट बाद चेहरे को वॉश करें और फिर टॉवल से टैप-टैप करके पोछ लें।
- इससे आपकी त्वचा पर चढ़ी डेड स्किन की परत भी दूर हो जाएगी और चेहरा चमकने लगेगा। इस फेस मास्क को नियमित दिन में एक बार लगाने से आपको बहुत अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
बादाम के तेल से चेहरे की मसाज करें
चेहरे की मसाज आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। मसाज करने से चेहरे पर ब्लड सकुर्लेशन बहुत अच्छी तरह से होने लगता है, जिससे चमक और त्वचा में कसाव आता है। मसाज के लिए आपको बादाम के तेल से चेहरे की मसाज करनी चाहिए। रेनू कहती हैं, " हाथ में 5 बूंद बादाम का तेल लें और उससे चेहरे की मसाज करें। आप 5 मिनट चेहरे की मसाज करें और मसाज करते वक्त हाथ को अपवर्ड दिशा में चलाएं।"
यदि आप रोज चेहरे की मसाज करती हैं, तो त्वचा में कसाव के साथ-साथ उसका शेप भी अच्छा हो जाता है और त्वचा में चमक आ जाती है।
यदि आप भी उम्र के 40वें पड़ाव पर हैं, तो आपको भी एक बार ऊपर ब्यूटी एक्सपर्ट द्वारा बताए गए स्किन केयर रूटीन को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या कच्चा दूध हर स्किन टाइप के लिए सही है?
- ज्यादातर स्किन टाइप के लिए कच्चा दूध फायदेमंद है, लेकिन अगर आपकी स्किन बहुत ऑयली या सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन क्यों जरूरी है?
- सुबह स्किन को सही तरीके से क्लीन, हाइड्रेट और प्रोटेक्ट करने से पूरे दिन ताजगी और चमक बनी रहती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
- क्या इस रूटीन के साथ मेकअप किया जा सकता है?
- हां, लेकिन मेकअप लगाने से पहले स्किन को मॉइस्चराइज़ और सनस्क्रीन से प्रोटेक्ट करना न भूलें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।