मेकअप का यूज हम सभी करते हैं, मगर इसे इस्तेमाल करने का तरीका सभी का अलग-अलग होता है। बाजार में मेकअप के भी कई प्रोडक्ट्स आते हैं, मगर हम सारे प्रोडक्ट्स नहीं खरीद सकते है। कई लोगों को तो पता भी नहीं होता है कि मेकअप में किन-किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है।
मेकअप में केवल चेहरे को खूबसूरत बनाने का ही नहीं बल्कि स्किन में यदि कोई प्रॉब्लम है तो उसे छुपाने का भी सामान आता है। इसे कलर करेक्टर कहा जाता है, जिसके प्रयोग से त्वचा की खामियों को दूर कर दिया जाता है। मगर हर किसी की मेकअप किट में कलर करेक्टर नहीं होता है और इसका इस्तेमाल करना भी हर किसी को नहीं पता होता है।
इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप लिपस्टिक की मदद से आप कैसे कलर करेक्शन कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- नाइट वेडिंग मेकअप के लिए चुनें लिपस्टिक के ये शेड्स
मेकअप में कलर करेक्शन क्या होता है?
मेकअप में कलर करेक्शन अलग-अलग स्किन प्रॉब्लम्स को छुपाने के लिए किया जाता है। इसके लिए मार्केट में आपको अलग से कलर करेक्टर मिल भी जाएंगे। खासतौर पर चेहरे पर अगर मुंहासे, सनबर्न, पिगमेंटेशन या फिर किसी तरह के दाग-धब्बे हैं, तो उन्हें हाइड करने के लिए कलर करेक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। आपको कलर करेक्टर में ग्रीन, येलो, ऑरेंज, रेड और पीच कलर में आता है।
कलर करेक्टर की जगह लिपस्टिक का इस्तेमाल
कलर करेक्टर आमतौर पर किसी प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की वैनिटी में ही आपको मिलेंगे इनका इस्तेमाल खुद से मेकअप करने वाले कभी नहीं करते हैं। मगर स्किन प्रॉब्लम तो हर किसी को होती है। ऐसे में अगर आपके पास कलर करेक्टर नहीं तो आप उसकी जगह पर लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। आमतौर पर रेड और ऑरेंज लिपस्टिक का ही इस्तेमाल कलर करेक्टर के रूप में किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- लॉन्ग-लास्टिगं लिपस्टिक से होठों को हो सकते हैं ये नुकसान
कलर करेक्शन के लिए रेड लिपस्टिक का प्रयोग
अगर आपके पास रेड कलर की लिपस्टिक है तो आप इसे कलर करेक्शन के तौर पर कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। खासतौर पर अगर आपके डार्क सर्कल्स हैं, रेड कलर की लिपस्टिक से आप उसे छुप सकती हैं। इतना ही नहीं, होंठों और नाक के आसपास अगर ब्लैक पिंग्मेंटेशन हो रही है तो उसके लिए भी रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे करें रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल
- सबसे पहले चेहरे को क्लींजर से साफ करें और फिर चेहरे पर 2 बूंद बेबी ऑयल लगाएं।
- इसके बाद आपको प्राइमर का इस्तेमाल करना है। बाजार में आपको स्किन टाइप के अनुसार प्राइमर मिल जाएगा।
- इसके बाद आपको रेड लिपस्टिक उन स्थानों पर इस्तेमाल करना है, जहां पर आपको ब्लैक स्पॉट या फिर डार्क सर्कल्स नजर आ रहे हों।
- अगर आपके पास प्रॉपर रेड कलर नहीं है तो आप पिंकिश रेड या फिर कोरल रेड या ऑरेंज रेड कलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके बाद आपको लिपस्टिक को अच्छी तरह से ब्लैंड करना है और फिर आपको कंसीलर और फाउंडेशन का प्रयोग करना है।
- इसे भी अच्छी तरह से ब्लेंड करें और फिर आप ऊपर से लूज पाउडर का इस्तेमाल करें।
अगर आपके पास भी मेकअप किट में कलर करेक्टर नहीं है तो आप भी रेड कलर फैमिली की ग्लॉसी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों