मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन नए से नए प्रोडक्ट्स को खरीदकर ट्राई भी करते हैं। वहीं कई बार हम मेकअप तो कर लेते हैं, लेकिन वो जगह और समय के हिसाब से परफेक्ट नजर नहीं आता है। इसके अलावा कई बार हम केवल लिपस्टिक के लिए सही कलर नहीं चुन पाते हैं। अगर आप भी हमारी तरह इन्हीं सब चीजों के कारण सही कलर नहीं तलाश पाती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं लिपस्टिक के कुछ ऐसे कलर जिन्हें आप भी कर सकती हैं नाइट मेकअप लुक के लिए ट्राई और दिख सकती हैं किसी भी शादी व फंक्शन के लिए लाजवाब।
हॉट पिंक कलर
इस तरह का मैट कलर हर तरह के फेस टोन पर परफेक्ट नजर आता है। बता दें कि ऐसा कलर खासकर लाइट कलर की ऑउटफिट के साथ परफेक्ट नजर आता है। साथ ही इस तरह के लिप कलर के साथ आप आई मेकअप के लिए कूल टोन कलर पैलेट को चुन सकती हैं। (ब्राउन कलर लिपस्टिक)
इसे भी पढ़ें :मात्र 200 रुपये में मिल जाएंगी ये ब्रांडेड लिपस्टिक
न्यूड ब्राउन कलर
देखने में ऐसा कलर काफी बोल्ड लुक देता है। अगर आपका फेस टोन फेयर है तो इस तरह का कलर आप पर बेहद खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही ऐसा कलर हर तरह की ऑउटफिट के साथ आसानी से मैच होता है। बता दें कि इस तरह के लिप कलर के साथ आप स्मोकी आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं। (साड़ी के साथ लिप कलर)
इसे भी पढ़ें :नई-नई हुई है शादी तो ये लिप शेड्स आपके श्रृंगार में लगा देंगे चार चांद
डीप रेड कलर
यह कलर तो काफी कॉमन है, लेकिन इस तरह का लिप कलर देखने में काफी बोल्ड के साथ-साथ रॉयल लुक भी देता है। बता दें कि इस तरह का लिप कलर आप वार्म टोन के ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। साथ ही ऐसा कलर आप चाहे तो गोल्डन कलर की साड़ी के साथ ट्राई करें। ऐसे लिप कलर के साथ आप आई मेकअप को ब्राउन या न्यूड कलर में चुन सकती हैं।
इसी के साथ दिखाए गए नाइट के फंक्शन के लिए ये परफेक्ट लिप कलर पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।
Image Courtesy : Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों