सर्दियों में ड्रैंडफ से रहती हैं परेशान तो एक्सपर्ट के ये 5 टिप्स अपनाएं, इससे तुरंत छुटकारा पाएं

सर्दियों में स्किन की तरह बालों की भी खास देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि इस मौसम में स्किन की तरह आपके बाल भी ड्राई हो सकते हैं। जी हां सर्दियों के मौसम में तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के चलने से बालों में ड्राईनेस आना बेहद आम बात है। दरअसल इस मौसम में बालों से नेचुरल ऑयल और नमी चली जाती है, जिससे बाल ड्राई और बेजान नजर आते हैं।
सर्दियों में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए हम कई तरह की मॉश्चराइजर और क्रीम इस्तेमाल करती हैं, लेकिन बालों का क्या?
बाल भी सर्दियों में डैंड्रफ का शिकार हो जाते हैं जिससे बाल जड़ों से कमजोर होकर टूटने लगते हैं। और बाल ड्राई और फ्रीजी हो जाते हैं। लेकिन आप परेशान ना हो क्योंकि 'नॉयर' (लक्जरी ब्लो बार) के डायरेक्टर समय दत्ता और पॉल मिचेल इंडिया के ट्रेनर पी. जगदीश ने सर्दियों में भी बालों को हेल्दी व चमकदार बनाए रखने के लिए ये आसान उपाय बताए हैं।
Read more: 1 महीने में बालों को लंबा करने के ये घरेलू नुस्खे आप जरुर जानना चाहेंगी
स्कैल्प की मसाज करें
सर्दियों में स्कैल्प की तेल से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है जिससे बालों की ड्राईनेस दूर होगी और सर्दी के मौसम में आपके बाल हेल्दी और मजबूत रहेंगे। इसलिए हफ्ते में 1 बार गुनगुने नारियल या बादाल के तेल से अपने स्कैल्प की मसाज जरूर करें।
शैम्पू के बाद कंडीशनिंग करें
जैसा कि हम सब जानती हैं कि शैम्पू के बाद कंडीशनिंग करना बालों के लिए जरूरी होता है। सर्दियों के दौरान आपका ध्यान बालों की अच्छे से कंडीशनिग करने पर होना चाहिए, इससे आपके बाल ड्राई नहीं होंगे।
बालों को रोजाना धोने से बचें
सर्दियों में बालों को हर रोज धोने से बचें। रोजाना बाल धोने से सिर में मौजूद नेचुरल ऑयल चला जाता है और इससे आपके बाल नमी के बिना अनहेल्दी व बेजान नजर आएंगे। उलझे बालों से छुटकारा पाने के लिए हफ्ते में दो दिन बाल धोएं।
बालों को ढककर रखें
सर्दी के महीनों में बालों को जितना हो सके उतना ढककर रखें, अन्यथा बाल ड्राई हो सकते हैं। इसके लिए आप अपने बालों का जूड़ा, वीव्ज स्टाइल बनाएं और हेड स्कार्फ का इस्तेमाल करें।
Read more: बेजान और रूखे बालों ने छीन ली है आपके बालों की ब्यूटी? तो ट्राय करें ये घरेलू कंडीशनर्स
बालों की ट्रिमिंग करवाएं
सर्द मौसम में बालों की ट्रिमिंग कराना सही रहता है। सर्द हवाएं बालों को ड्राई व डल बना देती हैं, जिससे बाल टूटने और दोमुंहे होने की समस्या हो जाती है। ट्रिमिंग कराने से आपको इन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
तो देर किस बात की अगर आपके बाल भी सर्दियों में ड्राई व डल हो जाते हैं तो आज से ही इन टिप्स को अपनाएं और बालों को हेल्दी व चमकदार बनाएं।
All Image Courtesy: Imagebazzar.com & Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।