थकी हुई स्किन को बेहद रिफ्रेशिंग फील करवाएगा रोजमेरी और मिंट से बना यह फेस टोनर

एक हेल्दी स्किन पाने की हसरत तो हम सभी की होती है। अमूमन हम अपनी स्किन की केयर करने और उसे हेल्दी बनाए रखने के लिए कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। महंगी क्रीमों के इस्तेमाल से लेकर क्लींजर और अन्य कई प्रोडक्ट्स को अपनी वैनिटी में जगह देते हैं। एक ओर तो ये प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं, वहीं दूसरी ओर इनके कारण कई बार आपकी स्किन को नुकसान भी उठाना पड़ता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप कुछ नेचुरल चीजों को अपनी स्किन केयर का हिस्सा बनाएं।
मसलन, आप कुछ हर्ब्स का इस्तेमाल करके अपनी स्किन के लिए एक बेहतरीन टोनर तैयार कर सकती हैं। मिंट और रोजमेरी दोनों को ही स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप इन्हें अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि रोजमेरी और मिंट की मदद से किस तरह फेस टोनर तैयार कर सकती हैं-
रोज़मेरी और मिंट फेस टोनर के फायदे

- रोज़मेरी और मिंट फेस टोनर बनाने से पहले आपको इसके कुछ स्किन बेनिफिट्स के बारे में भी जान लेना चाहिए। मसलन-
- रोजमेरी और मिंट दोनों के ही एस्ट्रिजेंट गुणों के कारण यह स्किन की बेहतर क्लीनिंग में मददगार है। चेहरा साफ करने के बाद इस टोनर का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पर बची हुई गंदगी, तेल या मेकअप आसानी से रिमूव हो जाता है।
- यह फेस टोनर आपके सीबम उत्पादन को रेग्युलेट करने में मदद करता है। जिससे आपको ब्रेकआउट होने की संभावना काफी कम रहती है।
- रोजमेरी और मिंट फेस टोनर आपकी स्किन को हाइड्रेशन भी प्रदान करता है। टोनर में नेचुरल ह्यूमेक्टेंट होते हैं जो स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं।
- रोजमेरी और पुदीना दोनों के एंटीऑक्सीडेंट स्किन को अधिक हेल्दी और यंगर बनाते हैं।
- इस टोनर से आपकी स्किन अधिक रिफ्रेशिंग फील होती है।
इसे भी पढ़ें: नारियल तेल को ऐसे करें इस्तेमाल, त्वचा को मिलेंगे कई फायदे
रोजमेरी और मिंट फेस टोनर
रोजमेरी और मिंट फेस टोनर बनाने के लिए आपको कुछ अन्य सामग्री की भी जरूरत होगी।
आवश्यक सामग्री-
- 1/2 कप फ्रेश रोजमेरी की पत्तियां
- 1/2 कप ताजी पुदीने की पत्तियां
- 1 कप डिस्टिल्ड वाटर
- विच हेज़ल (वैकल्पिक)
टोनर बनाने का तरीका-

- सबसे पहले रोजमेरी (रोजमेरी के पौधे को घर पर कैसे लगाएं) और पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें।
- अब इन पत्तियों को हल्का-सा काट लें या कुचल दें।
- इसके बाद एक छोटे बर्तन में डिस्टिल्ड वाटर को हल्का उबाल लें।
- उबाल आने पर, बर्तन को आंच से उतार लें और उसमें पत्तियों को डालें।
- अब बर्तन को ढक्कन से ढक दें और पत्तियों को लगभग 15-20 मिनट तक गर्म पानी में डूबा रहने दें।
- अब आप एक महीन जाली वाली छलनी या चीज़क्लोथ का उपयोग करके इसे छान लेना चाहिए।
- तैयार टोनर को कमरे के तापमान तक पूरी तरह से ठंडा होने दें।
- अब आप इसमें विच हेज़ल को भी मिक्स कर सकते हैं।
- तैयार टोनर को एक साफ कांच की बोतल ( कांच की बोतल कैसे साफ करें) या जार में डालें।
- इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए इसे किसी ठंडी, अंधेरी जगह या रेफ्रिजरेटर में स्टोर करें।
इसे भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद खो गई बालों की चमक? इस एक नुस्खे से हो जाएंगे बाल शाइनी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।