35 की उम्र के बाद खो गई बालों की चमक? इस एक नुस्खे से हो जाएंगे बाल शाइनी

बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आपको रोजाना हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप घरेलू चीजें इस्तेमाल करें।
Updated:- 2024-02-12, 19:34 IST
homemade oil for hair

एक उम्र के बाद त्वचा के साथ-साथ बालों में भी कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं। ज्यादातर 35 की उम्र के बाद बालों का टेक्सचर बदल जाता है और ड्राईनेस बढ़ने लगती है या बालों को सही पोषण न मिल पाने के कारण इनकी चमक खत्म होने लगती है।

बालों की सही तरीके से देखभाल करने के लिए आप बाहरी प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू चीजें आजमा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं 35 के बाद किन चीजों को बालों में लगाने से इनकी खोई हुई चमक वापिस आ सकती है। साथ ही बताएंगे इस से मिलने वाले बालों को फायदे क्या हैं?

बालों को शाइनी बनाने के लिए क्या करें?

methi dana for damaged hair

  • मेथी दाना
  • प्याज का रस 
  • सरसों का तेल

बालों में प्याज के रस को लगाने के फायदे क्या हैं?

  • प्याज के रस में भरपूर मात्रा में सल्फर होता है, जो बालों को चमकदार और घना बनाने में मदद करता है।
  • इसमें सल्फर मौजूद होने के कारण ये बालों को पतला होने से बचाता है। 
  • प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व बालों को नमी प्रदान करने में मदद करता है।

बालों में मेथी दाना को लगाने के फायदे

  • मेथी दाना बालों की ग्रोथ में मदद करता है। 
  • पतले बालों को वॉल्यूम देने का भी काम करता है। 
  • इसके अलावा हेयर ग्रोथ में भी मेथी दाना बेहद फायदेमंद होता है।

सरसों के तेल को बालों में लगाने से क्या होता है?

  • बालों को घना बनाने के से लेकर पोषण देने में सरसों का तेल बेहद काम में आता है।
  • इसमें मौजूद तत्व बालों को हेल्दी रखने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Hair Mask: रूखे बालों को घना और मुलायम बनाने के काम आएगा यह हेयर मास्क

बालों को शाइनी बनाने का घरेलू उपाय 

homemade hair oil

  • बालों को शाइनी बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाना को उबालकर ठंडा करके एक बाउल डालें।
  • इसमें 1 प्याज को पीसकर उसमें से रस को निकाल लें।
  • इसे हल्के गुनगुने सरसों के तेल में मिला लें।
  • चाहे तो आप इन तीनों को 2 मिनट के लिए गर्म भी कर सकती हैं।
  • हाथों की उंगलियों की मदद से इस तेल को जड़ों से लेकर लेंथ तक में लगा लें।
  • 2 से 3 घंटे तक ऐसे ही हेयर ऑयल को बालों में लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों को शैम्पू और कंडीशनर की मदद से धो लें।
  • इस नुस्खे का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार तक कर सकती हैं।
  • लगातार इस नुस्खे को बालों में आजमाने से कुछ ही दिनों में खोई हुई चमक वापिस आ सकती है।

नोट - किसी भी घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें और चाहे तो पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- बालों को झड़ने से रोकने के लिए डाइट में ऐसे करें दालचीनी को शामिल

 

 

अगर आपको बालों की शाइन को बरकरार रखने के लिए घरेलू नुस्खा और इसके फायदे पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।