Puffy Eyes : इन हैक्स को फॉलो कर पफी आईज से मिल सकती है राहत

(How To Get Rid Puffiness Of Eyes) हर दूसरी महिला चाहती है कि उनकी आंखें बेहद खूबसूरत दिखाई दें। इसके लिए न जाने कितने ही पैसे पार्लर और तरह-तरह के ट्रीटमेंट में खर्च कर देती हैं। कई महिलाएं आंखों के नीचे मौजूद पफीनेस से परेशान रहती हैं।
पफी आईज होने के कई कारण होते है जैसे कि रात देर तक जागना, ब्लड प्रेशर का लो होना और ऐसे कई अन्य कारण।
लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आंखों के नीचे मौजूद सूजन का सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो ये हद से ज्यादा बढ़ सकती है।
आपको बता दें कि कुछ स्किन केयर हैक्स को फॉलो करके आप आंखों के नीचे मौजूद पफीनेस से रहत पा सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी का कहना है कि आंखों के नीचे मौजूद सूजन को कम करने के लिए रात में सोने से पहले मसाज करनी चाहिए।
आइए जानते हैं कि किस तरह से आंखों के नीचे मौजूद सूजन को कम करने के लिए मसाज करनी चाहिए।

जेड रोलर का करें इस्तेमाल (Jade Roller For Puffy Eyes)

- जेड रोलर स्किन सेल्स को आराम देता है, साथ ही ये फेशियल मसल्स को रिलैक्स करने में बेहद मददगार साबित होता है।
- इसका इस्तेमाल आप आंखों के नीचे अंडर आई पर करें।
- रोजाना इसके इस्तेमाल से आपके आंखों के नीचे मौजूद सूजन धीरे-धीरे कम होने लगेगी।
- साथ ही आपको डार्क सर्कल से भी छुटकारा मिल सकता है।इसका इस्तेमाल रात में ही करें।
- साथ ही जेड रोलर के इस्तेमाल से पहले आप अंडर आई क्रीम को लगाना बिल्कुल न भूलें।
इसे भी पढ़ें : पसीने की वजह से काली पड़ रही है अंडरआर्म्स की त्वचा, तो ये नुस्खे आएंगे बड़े काम
इस ऑयल का करें इस्तेमाल (Badam Rogan Oil For Puffy Eyes)

- आपको बता दें कि अगर आपकी आंखों के नीचे सूजन है तो आप रात में सोने से पहले आंखों के नीचे मसाज करें।
- आप मसाज करने से पहले बादाम रोगन तेल तेल को आंखों के नीचे मौजूद अंडर आई में लगा लें।
- इसके लिए आप अपनी उंगलियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- ध्यान रहें कि आप मसाज करते समय हल्के हाथों का इस्तेमाल करें।
- ऐसा करने से आंखों के नीचे ज्यादा प्रेशर नहीं पड़ेगा।साथ ही आप बेहद रिलैक्स महसूस करेंगी।
इसे भी पढ़ें : मिनटों में हटाएं आंखों के नीचे की सूजन और काले घेरे, डॉक्टर के बताए ये टिप्स आएंगे काम
अंडर आई मास्क का करें इस्तेमाल (Under Eye Mask For Puffy Eyes)

- अगर आपकी आंखों के नीचे सूजन अक्सर रहती है तो आप अंडर आई मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए आप मार्केट से किसी भी अच्छे ब्रांड का हाइड्रेशन वाला अंडर आई मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आप चाहे तो अंडर आई मास्क खुद अपने घर पर भी बना सकती हैं।
- इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी, ग्लिसरीन और कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आपकी आईज सेंसिटिव है तो आप थोड़ा संभल कर ही अंडर आई मास्क का चुनाव करें।
कोशिश करें कि आप एक्सपर्ट द्वारा बताई गई इन टिप्स को फॉलो करें।
इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई ये बातें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।