Home Remedies: पफी आईज के लिए ये घरेलू नुस्खे होंगे बेहद कारगर

आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-08-30, 15:56 IST
puffy eyes for home remedies

कहा जाता है कि आंखें देखकर दिल का हाल बयां किया जा सकता है। यह बात कुछ हद तक सच है,क्योंकि आंखों द्वारा हमारी खुशी, दुख और थकान का पता चल जाता है।

लेकिन खराब लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी का सबसे ज्यादा असर हमारी आंखों पर पड़ता है। नींद पूरी न होना, लंबे समय तक लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते रहने से हमारी आंखें सूजने लगती हैं। कई बार अधिक रोने के कारण भी आंखों में सूजन आ जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए महिलाएं कई तरह की महंगी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इस परेशानी को कम कर सकती हैं। इस विषय पर हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी से बात की है। उन्होंने हमें बताया है कि घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आंखों की सूजन कम की जा सकती है।

खीरा का करें इस्तेमाल (How To Use Cucumber For Puffy Eyes)

how to use cucumber for puffy eyes
खीरा में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि खीरे को आंखों से संबंधित समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। वहीं चंदन भी त्वचा को ठंडक प्रदान करने का काम करता है। इसलिए आप इन दोनों के मिश्रण से पैक बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच खीरे का जूस
  • 1 चम्मच चंदन का पाउडर

बनाने का तरीका

  • एक बाउल में 2 चम्मच खीरे का जूस डालें।
  • फिर इसमें 1 चम्मच चंदन का पाउडर मिलाएं।
  • दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसका गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
  • लीजिए तैयार है आपका होममेड पैक।

लगाने का तरीका

  • साफ हाथों से इस पेस्ट को अपनी आंखों के नीचे लगा लें।
  • इसे करीब 10 मिनट तक लगा रहने दें। (खीरे से बनाएं फेस पैक)
  • इसके बाद सादे पानी से आंखों को धो लें।
  • इस पैक के इस्तेमाल से आप पाएंगी कि आंखों की सूजन कम हो गई है।

इसे भी पढ़ें:सूजी हुई आंखों से छुटकारा दिलाते हैं ये 5 टिप्‍स, जरूर अपनाएं

आलू से मिलेगा फायदा (Is Potato Good For Puffy Eyes?)

expert remedies for puffy eyes

आलू में एंजाइम और एसट्रींजेंट गुण पाए जाते हैं, जिससे पफी आईज की समस्या कम होती है। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा में कसाव भी आता है। इसलिए आप आंखों की सूजन को कम करने के लिए आलू का इस्तेमाल कर सकती हैं।

आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप आलू के रस का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर लें। फिर इसका रस निकाल कर एक बाउल में रख दें। अब आईस ट्रे में इस रस को डाल दें। जब यह जम जाए तब इसका इस्तेमाल अपनी आखों पर करें।

इसे भी पढ़ें:डार्क सर्कल्स से लेकर पफीनेस तक, इन समस्याओं को कम करेंगे शहनाज हुसैन के ये टिप्स

ठंडा पानी (Home Remedies For Puffy Eyes)

इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि ठंडी चीजों से जलन जैसी समस्या कम होती है। उसी तरह इससे सूजन को भी कम किया जा सकता है।

ठंडा पानी लें। फिर इसमें एक साफ कपड़ा भिगो लें। अब इस कपड़े को अपनी आंखों के नीचे लगाकर रख दें। इसका उपयोग 2-3 बार करें। आप पाएंगी कि आंखों की सूजन अब कम हो चुकी है।

टी बैग्स

tea bag for puffy eyes
टी बैग्स भी पफी आईज के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप इसके लिए ग्रीन या ब्लैक टी दोनों का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आपको टी बैग को करीब आधे घंटे के लिए फ्रिज में रखना होगा। फिर इसका इस्तेमाल करें। इससे यह समस्या कम हो जाएगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।