रफ स्किन से हैं परेशान तो चेहरे की सफाई करते समय अपनाएं ये 2 ट्रिक्स

अगर आपकी स्किन साफ नहीं है तो आपका स्किन केयर रूटीन ठीक नहीं है। रफ स्किन को स्मूथ बनाने के लिए कुछ टिप्स जरूर आजमाएं। 
Updated:- 2021-07-26, 18:25 IST
best ways to make rough skin smooth

हमारी स्किन बहुत ही महत्वपूर्ण होती है और इसे ही शरीर का आईना कहा जाता है। एक तरफ तो हम जो भी खाते-पीते हैं उसका असर स्किन पर पड़ता ही है वहीं दूसरी तरफ स्किन पर हम क्या इस्तेमाल करते हैं उसका असर भी स्किन के टेक्सचर पर पड़ता है। स्किन का टेक्सचर अगर खराब हो रहा है तो उसके लिए सही स्किन केयर रूटीन भी होना चाहिए। रफ स्किन के लिए ये बहुत जरूरी है कि उसे साफ ठीक से किया जाए।

रफ स्किन में कई तरह के स्किन टेक्सचर आ जाते हैं जैसे छोटे-छोटे पिंपल्स वाली स्किन, जरूरत से ज्यादा ड्राई स्किन, ज्यादा बालों वाली स्किन, चेहरे पर डेड स्किन आदि बहुत कुछ इसके अंतर्गत आ जाता है। आपको शायद इस बात का अंदाज़ा न हो, लेकिन नॉर्मल साबुन आपकी स्किन को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

नॉर्मल साबुन स्किन का pH बैलेंस बिगाड़ देता है और इसके कारण रफ स्किन की समस्या होती है। हेल्दी स्किन का pH बैलेंस करीब 5.5 होता है और कुछ साबुन का पीएच बैलेंस 11 तक होता है।

जब ज्यादा pH बैलेंस और अल्कलाइन साबुन का इस्तेमाल आप करते हैं तो स्किन में एक्स्ट्रा सीबम बनता है जिससे स्किन डैमेज भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि साबुन से बार-बार चेहरा धोने को हमेशा गलत माना जाता है।

rough skin for people

इसे जरूर पढ़ें- एक काजल पेंसिल से कैसे पाएं अलग-अलग लुक, जानें काजल से जुड़े 5 आसान हैक्स

ऑयल क्लींजिंग करें ट्राई-

रफ स्किन को स्मूथ बनाने के लिए आप ऑयल क्लींजिंग का तरीका इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो कई ऑयल क्लींजर्स बाजार में मिलते हैं, लेकिन आप नॉर्मल बादाम का तेल, ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या करें-

  • सबसे पहले चेहरा पानी से साफ करके टॉवल से सुखा लें।
  • इसके बाद चेहरे में ऑयल लेकर 5 मिनट तक मसाज करें।
  • इस ऑयल को बाद में किसी नेचुरल इंग्रीडिएंट वाले फेस वॉश से साफ करें।
  • दिन में सिर्फ 5 मिनट अगर ऑयल क्लींजिंग की जाए तो भी ये चेहरे को काफी अच्छा बना सकती है।
  • इसे ड्राई स्किन और ऑयली स्किन वाले भी कर सकते हैं।

नोट: ऑयल क्लींजर इस्तेमाल करने के पहले अपनी स्किन में पैच टेस्ट जरूर कर लें।

rough skin oil cleansing

इसे जरूर पढ़ें- रात की बची हुई रोटी से बनाया जा सकता है स्क्रब, ड्राई स्किन वालों के लिए है अच्छा उपाय

नेचुरल एक्सफोलिएटर का करें इस्तेमाल-

रफ स्किन को स्मूथ बनाने के लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकता है बेहतरीन एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल। आप अपने एक्सफोलिएटर खुद भी बना सकते हैं जैसे-

ओटमील स्क्रब-

ओटमील पाउडर, शहद और दही को मिलाकर एक बेहतरीन स्क्रब तैयार करें।

rough skin exfoliation

शुगर स्क्रब-

एवोकाडो या ऑलिव ऑयल, शहद और ब्राउन शुगर मिलाकर एक अच्छा स्क्रब तैयार करें।

दोनों स्क्रब की कंसिस्टेंसी बहुत ज्यादा हार्ड नहीं होनी चाहिए वरना आपकी स्किन में माइक्रेटियर्स लग सकते हैं।

क्या फायदा होगा इन दोनों ट्रिक्स का?

ऑयल क्लींजिंग और स्किन एक्सफोलिएशन दोनों ही तरीके आपकी स्किन के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। आप दोनों या किसी एक को चुन सकते हैं। दरअसल, इन दोनों ही तरीकों से स्किन की सफाई होती है और अगर आपको स्किन को अच्छे तरीके से साफ रखना है तो ये टिप्स जरूर आजमाने चाहिए। साबुन की तुलना में स्किन का pH बैलेंस मेंटेन रखने के लिए ये दोनों ही तरीके कारगर हैं।

अगर आपकी स्किन पर बहुत ज्यादा एक्ने हैं, बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्किन है या आसानी से इन्फेक्शन हो जाता है तो आप अपने डॉक्टर की सलाह पर ही स्किन केयर रूटीन में कोई बदलाव करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।