चेहरे पर हैं छोटे-छोटे दाने या डेड स्किन तो ये टिप्स दिलाएंगी साफ त्वचा

अक्सर गर्मियों के मौसम में ज्यादा ऑयल और सनबर्न के कारण स्किन का टेक्सचर खराब हो जाता है। स्किन पर छोटे-छोटे दाने, क्लॉग्ड पोर्स, ऑयली स्किन, टैनिंग, डार्क स्पॉट्स आदि बहुत ज्यादा परेशान करते हैं। गर्मियों में ये समस्या बहुत ज्यादा होती है और स्किन रफ हो जाती है। ऐसे में इसे सुधारने के लिए कुछ DIY हैक्स का प्रयोग आप कर सकते हैं।
स्किन पर इन दिनों में एप्पल सिडर विनेगर जैसी कई चीज़ें बहुत असर कर सकती हैं, लेकिन आपको ध्यान इस बात का रखना होगा कि अगर आपने इसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया तो स्किन बर्न भी हो सकती है।
1. स्किन टोनर-
एप्पल साइडर विनेगर को बहुत ही अच्छी तरह से आप टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
सामग्री-
- 4-5 गुलाब
- 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
- 3 चम्मच पानी
क्या करें-
आप सबसे पहले गुलाब की सारी पत्तियों को क्रश करके उसका जूस निकाल लें। कम से कम दो चम्मच जूस निकालना है।
इसके बाद इसमें 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर एड करें।
इसमें 3 चम्मच पानी डालें।
इसे किसी बॉटल में स्टोर करके रखें और अपने चेहरे को हमेशा वॉश करने के 2 मिनट पहले लगाकर चेहरे की मसाज करें।
इसके बाद चेहरा नॉर्मल धो लें जैसे आप हमेशा धोती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- 10 मिनट में दूर होगी हाथ और पैर पर चढ़ी काली परत, टैनिंग हटाने के लिए गेहूं और दूध से बनाएं ये स्क्रब
2. माइल्ड एक्सफोलिएशन को हमेशा अपनाएं-
कई लोग बहुत ज्यादा स्क्रब करते हैं जो सही नहीं होता। आपके लिए माइल्ड एक्सफोलिएशन बहुत अच्छा साबित हो सकता है। आप नॉर्मल शुगर एंड कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन को रेडिएंट लुक देने के लिए ये सही साबित होगा।
सामग्री-
- 1/2 चम्मच ब्राउन शुगर
- 1/2 चम्मच कॉफी पाउडर
क्या करें-
इन दोनों चीज़ों को कुछ बूंद पानी के साथ अच्छे से घोलें।
जब तक शक्कर थोड़ी सी घुल न जाए, ध्यान रहे कि इसे पूरा नहीं घोलना है सिर्फ एक पेस्ट जैसी कंसिस्टेंसी वाला स्क्रब तैयार करना है।
इसके बाद इसे साफ चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट मसाज करें। इसके बाद इसे चेहरे पर 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर चेहरा साफ कर लें।
आपके स्क्रब के कारण चेहरे की डेड स्किन निकल जाएगी और साथ ही साथ स्किन का टेक्सचर सुधर जाएगा।
इसे आप अपने वीकली स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- रोजेशिया के लिए असरदार नुस्खे, कुछ दिनों में कम होते हैं रेड पैचेज
3. स्किन ट्रीटमेंट पैक-
टोनर और स्किन एक्सफोलिएशन के साथ-साथ पैक भी बहुत जरूरी है तो स्किन के टेक्सचर को स्मूथ करने के लिए ये पैक इस्तेमाल कर सकते हैं।
सामग्री-
- 1/2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 2 बड़े चम्मच शहद
- 2 बड़े चम्मच टमाटर का जूस
क्या करें-
इन सभी चीज़ों को एक साथ मिलाकर पैक लगाएं, लेकिन ये एसिडिक पैक होगा तो पहले आप पैच टेस्ट जरूर कर लें। पूरे चेहरे पर लगाने से पहले स्किन के एक हिस्से पर लगाकर देख लें और 24 घंटे इंतज़ार करें। ऐसा इसलिए ताकि कहीं आपकी स्किन में कोई रिएक्शन न हो जाए।
DIY नुस्खे हर किसी पर अलग तरह से असर करते हैं और अगर आपको ऊपर दिए गए किसी इंग्रीडियंट से एलर्जी है या फिर पहले से ही कोई स्किन ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर से पूछकर ही इन्हें इस्तेमाल करें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।