ऑयली स्किन के लिए मॉइस्चराइजर कैसे चुनें? जानें टिप्स

त्वचा का ख्याल रखना कितना जरूरी होता है। इस बात को हम सब अच्छी तरह से जानते हैं। वहीं मौसम के हिसाब से त्वचा में थोड़ा-बहुत बदलाव आता रहता है। गर्मियों की बात करें तो अक्सर इस मौसम में त्वचा ऑयली हो जाती है। बता दें कि ऑयली स्किन को भी सही तरह से स्टेप बाई स्टेप स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना जरूरी होता है।
ऑयली स्किन की बात करें तो अक्सर हम इस तरह के स्किन टेक्सचर के लिए सही मॉइस्चराइजर नहीं चुन पाते हैं और इसी कारण सही तरह से स्किन केयर करने में भी असफल रह जाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी टिप्स जो खासकर ऑयली स्किन वालों को अपने लिए मॉइस्चराइजर खरीदते समय ख्याल रखनी चाहिए।
ऑयली स्किन में मौजूद पोर्स की देखभाल कैसे करें?
ऑयली स्किन वालों के चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बहुत बड़ा होता है तो आप किसी ऐसे मॉइस्चराइजर को चुनें जो पोर्स में इकठ्ठा न होने पाए और स्किन के अंदर वाली लेयर तक आसानी से चला जाए। साथ ही त्वचा पर मौजूद पोर्स का साइज छोटा करने में भी मदद करें। इसके लिए आप खीरे, एलोवेरा जेल और गुलाब जल से बने स्किन मॉइस्चराइजर को चुन सकती हैं। यह नेचुरल प्रदार्थ आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ पोर्स को भी साफ़ रखने में मदद करेंगे।
इसे भी पढ़ें : ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए इस्तेमाल करें ये नेचुरल चीजें
ऑयली स्किन के लिए किस तरह के टेक्सचर वाला मॉइस्चराइजर खरीदें?
स्किन कई टाइप की होती है और सबके लिए प्रोडक्ट्स का चुनाव भी स्किन टाइप के हिसाब से ही किया जाता है। ऑयली स्किन की बात करें तो आपको लाइट-वेट टेक्सचर के मॉइस्चराइजर को ही चुनना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लाइट-वेट स्किन मॉइस्चराइजर में ऑयल की मात्रा कम से कम होती है और यह त्वचा में आसानी से अब्सोर्ब हो जाता है। यह फार्मूला ऑयली स्किन के चिपचिपेपन से भी आपको राहत देने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें : ऑयली नोज से रहती हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय
ऑयली स्किन के लिए किस तरह के बेस वाला मॉइस्चराइजर चुनें?
ऑयली स्किन में पहले से ही तेल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके लिए आप क्रीम बेस्ड वाले मॉइस्चराइजर को अवॉयड ही करें और त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर को ही खरीदें। जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर में ऑयल की मात्रा का होती है और यह भरपूर मात्रा में त्वचा को हाइड्रेटेड बनाने में भी सहायता करता है। यह आपकी त्वचा में आसानी से अब्सोर्ब हो जाएगा और आपको ग्रीसी महसूस भी नहीं होगा।
अगर आपको ऑयली स्किन के लिए मॉइस्चराइजर चुनने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।