ऑयली नोज से रहती हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय

यूं तो हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है और इसलिए अगर ऑयली स्किन पर तेल आता है तो इसमें कुछ अजीब नहीं है। लेकिन अगर आपकी स्किन ऑयली नहीं है, लेकिन फिर भी आपको हर सुबह ऑयली नोज़ दिखती हैं तो यकीनन आप बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता होगा। नाक ज्यादातर आपके चेहरे के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक तैलीय होती है और इस अतिरिक्त ऑयल से मुंहासे जैसी स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
स्किन पोर्स से लेकर हार्मोन तक ऐसे कई कारण होते हैं, जो आपकी नाक को अधिक ऑयली बनाते हैं। लेकिन फिर भी अगर आप चाहें तो कुछ आसान उपायों को अपनाकर इस ऑयली नोज की समस्या को आसानी से दूर कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं-
लगाएं मॉइश्चराइज़र
नमी के स्तर को बनाए रखने के लिए आपकी स्किन को हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है। वरना, हाइड्रेशन की कमी के कारण ऑयल प्रोडक्शन तेजी से बढ़ेगा। कोशिश करें कि आप अपने मॉइश्चराइजर में ग्लिसरीन को शामिल करें। यह आपको ड्यूई फिनिश भी देगा।
स्किन ओवरवॉशिंग से बचें
यह एक कॉमन मिसटेक है, जिसके कारण ऑयली नोज की समस्या और भी अधिक बढ़ जाती है। जब नोज एरिया पर बहुत अधिक ऑयल नजर आता है तो ऐसे में हमें उसे बार-बार धोने का मन करता है।
हालांकि, स्किन को बार-बार धोने की यह आदत इसे और भी बदतर बना देती है। बहुत अधिक क्लीन ऑयल प्रोडक्शन को एक्टिव करती है। इसलिए, ध्यान दें कि आप अपनी स्किन को एक बार सुबह और एक बार रात में सोने से पहले अच्छी तरह वॉश करें। (ऑयली स्किन केयर टिप्स)
इसे भी पढ़ें:नाक और माथे पर हमेशा आता है ऑयल तो करें ये काम
लगाएं मास्क
- ऑयली नोज़ की समस्या से निजात पाने के लिए आपप चार से पांच बादाम को पीसकर पाउडर बना लेना है। पाउडर में दो से तीन बड़े चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। अब आप इसे अपनी नाक पर लगाकर हल्के हाथों से रब करें। आप इसे 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर उसके बाद नोज एरिया को क्लीन कर दें।
इसे भी पढ़ें:इस तरह से रखेंगी ख्याल तो नहीं होगी त्वचा कभी भी ऑयली
- सेब का सिरका भी ऑयली नोज़ की समस्या को आसानी से दूर करते हैं। इसके लिए आप आधा कप पानी में दो से तीन चम्मच सिरका मिलाएं। रुई की मदद से इस मिश्रण को अपनी नाक पर लगाएं और पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में, गर्म पानी से इसे वॉश कर लें। यह रेमिडी नोज एरिया पर तेल के साथ-साथ ब्लैकहेड्स को भी दूर करेगी।
- ऑयली नोज का इलाज करने के लिए आप चंदन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक बड़ा चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाएं। आधा गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए पर्याप्त गुलाब जल मिलाएं जिसे आप आसानी से अपनी नाक और चेहरे पर लगा सकते हैं। करीबन 20-30 मिनट बाद नोज एरिया को साफ करें।
तो अब आप भी इन आसान उपायों को अपनाएं और अपनी ऑयली नोज़ की समस्या को आसानी से मैनेज करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।