Winged Liner लगेगा एकदम परफेक्ट, बस फॉलो करें ये 3 स्मार्ट हैक्स

Easy Eye Liner Hacks: यदि आपको भी आईलाइनर लगाने में मुश्किल होती हैं तो आज हम आपके लिए कुछ हैक्स लेकर आए हैं। जिनकी मदद से आप कम समय में एकदम परफेक्ट लाइनर लगाकर अपनी आंखो को खूबसूरत बना सकती हैं।
makeup tips

मेकअप करना भी एक तरह की कला है। जिसको हर लड़की नहीं जानती है। हर को परफेक्ट तरीके से मेकअप नहीं कर सकता है। वहीं कुछ चीजों को अप्लाई करने में बहुत दिक्कत होती है। वरना हमारा पूरा लुक ही बिगड़ जाता है। उसी में से एक है आइलाइनर लगाना। इसे आंखों पर लगाया जाता है। जिसके बाद आपकी आंखे बड़ी और सुंदर दिखने लगती हैं, लेकिन लाइनर लगाना एक बहुत बड़ा टास्क होता है। ऐसे में आपने अधिकतर लड़कियों को कहते भी सुना होगा कि हम मेकअप में सब कर लेते हैं, लेकिन लाइनर हमसे परफेक्ट नहीं लग पाता है। ऐसे में टेडी-मेडी लाइन की वजह से फेस पूरा खराब दिखने लगता है।

क्या आपको भी लाइनर लगाते वक्त परेशानी होती है? अगर हां तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपकी इस समस्या को दूर करने जा रहे हैं। यह बात तो आप सभी जानते होंगे कि आईलाइनर को कई तरीके से लगाया जाता है जैसे विंग, स्मूद, स्लीक, कैट आई। ऐसे में हर कोई अपनी पसंद और आंखों के शेप के हिसाब से लगाता है। यदि आपसे भी लाइनर लगाते वक्त बिगड़ जाता है तो आज हम आपको कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं। जिसको हमारे साथ ब्यूटी एक्सपर्ट छाया आनंद ने शेयर किया है। छाया जी ने हमें विंग लाइनर लगाने के हैक बताए हैं। आइए जान लेते हैं।

विंग लाइनर लगाने के 3 स्मार्ट हैक्स

आप भी हमारे बताए गए इन हैक्स को आजमाकर परफेक्ट विंग लाइनर लगा सकती हैं। इससे आपका समय भी बचेगा और आपका लुक प्रिटी दिखेगा।

एंगल ब्रश हैक

  • इसके लिए आपको सबसे पहले लाइनर का ब्रश हाथों में लेना है।
  • दूसरे हाथ में आपको एंगल ब्रश लेना है।
  • अब इस एंगल ब्रश के ऊपर आपको लाइनर के ब्रश से लंबाई में लाइनर लगा देना है।
  • इसके बाद एंगल ब्रश की मदद से आंखों के कॉर्नर साइड पर एक विंग बना लेनी है।
  • फिर आप लिक्विड का लाइनर ब्रश लेकर कॉर्नर को फिल कर देना है।
  • इस समय आपको अपनों आंखें स्ट्रेच करके रखनी है ताकि लाइनर परफेक्ट और सीधा लगे।
  • ऐसे में आप इस बढ़िया हैक की मदद से विंग लाइनर लगा सकती हैं।

बॉब पिन हैक

  • इसके लिए आपको बॉब पिन की जरूरत होगी। जिसे बन में लगाया जाता है।
  • आपको बॉब पिन लेकर उसके ऊपर खुले वाले दोनों हिस्सों को थोड़ा खोल लेना है।
  • इसके बाद आपको लिक्विड लाइनर दोनों सिरों पर अप्लाई करना है।
  • अब बॉब पिन का खुला हिस्सा बाहर और बंद वाला अंदर की साइड करते हुए विंग बना लें।
  • इस विंग अब आप लाइनर की मदद से फिल कर दें।
  • आपका दूर बॉब पिन वाला हैक भी विंग लाइनर लगाने के लिए परफेक्ट है।
bob pin hack

टेप हैक

  • आपको किसी भी रंग का टेप लेना है।
  • इस टेप से आपको एक पतला टुकड़ा काट लेना है।
  • काटे हुए टुकड़े को आप आंखों के कॉर्नर पर लंबाई में रखें।
  • अब इसी टेप के ऊपरी और नीचे वाले किनारे पर लिक्विड लाइनर अप्लाई करें।
  • इसके बाद आप जब टेप हटाएंगी तो वहां विंग बन जाएगा।
  • इस विंग को आपको लाइनर से फिल कर देना है।च

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP