Eyeliner Tips: मिनटों में पाएं बड़ी और खूबसूरत आंखें, आसान तरीके से अप्लाई करें आईलाइनर

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब भी आई लाइनर अप्लाई करने की बात आती है, तो हम अलग-अलग ट्रिक्स को ट्राई करते हैं। छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए भी आप कुछ आसान तरीकों के बारे में जानें।
image

Eyeliner Kaise Lagaye: मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए कई सारे लोग ऑनलाइन वीडियो देखकर अपने मेकअप को फ्लॉलेस तरीके से करते हैं। वहीं कुछ लोग पार्लर जाकर मेकअप करवाना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लुक खराब नहीं होना चाहिए। लेकिन जब आई लाइनर लगवाने की बात आती है, तो हमें अक्सर दिक्कत होती है। कई बार तो लाइनर लगाते समय ही फैल जाता है। कई बार मोटा लग जाता है, तो इससे आंखे छोटी लगने लगती है। ऐसे में आप कुछ आसान तरीके से काजल को लगाएं, ताकि आपकी आंखें बड़ी नजर आए।

छोटी आंखों पर लगाएं आईलाइनर

Eyeliner

आपकी आंखें छोटी होती है। इसलिए ज्यादातर लोग अपनी आंखों पर काजल लगाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन आप चाहें तो लाइनर को भी अपनी आंखों पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपकी आंखे बड़ी नजर आएंगी। बस आपको कुछ आसान तरीके को ट्राई करना है। इससे आपको लाइनर लगाना भी सही तरीके से आ जाएगा।

लिक्विड आईलाइनर का करें इस्तेमाल

कई बार हम पेंसिल आईलाइनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आंखें अगर छोटी हैं, तो इसके लिए आप लिक्विड आईलाइनर का इस्तेमाल करें। इसमें कलर ज्यादा डार्क आता है। ऐसे में जब यह आईलाइनर आंखों पर लगता है, तो आंखे बोल्ड नजर आएंगी। आई लाइनर को लगाने के लिए पहले आप छोटे-छोटे डॉट को आंखों पर बनाएं। इसके बाद लाइन को पतला करके खींचे। लाइनर को पतला लगाएं ज्यादा मोटा न लगाएं।

इसे भी पढ़ें: आईलाइनर का इस्तेमाल करने के बाद इन टिप्स की मदद से करें इसे रिमूव

लाइनर को लगाते ही बड़ी नजर आएंगी आंखे

Eyeliner for makeup

आपकी आंखे तभी बड़ी नजर आएगी। जब आप अपनी छोटी आंखों पर पतला आईलाइनर लगाएं। साथ ही, हल्की सी विंग को जरूर बनाएं। इससे आपकी आंखों को एक नया टच मिलेगा। साथ ही, आपकी आंखों का मेकअप देखकर हर कोई तारीफ करेगा। अगर आपको ऐसे भी आई लाइनर अप्लाई करने में दिक्कत हो रही है, तो ऐसे में आप टेप को आंखों के नीचे लगाएं। फिर धीरे-धीरे आईलाइनर को अप्लाई करें। आपकी आंखें सुंदर लगेंगी।

इसे भी पढ़ें:Eyeliner Look: कौन सा आईलाइनर लुक रहेगा बेस्‍ट? यहां जानें

इस तरह से आप अपनी आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। साथ ही, आंखे बड़ी नजर आएंगी।

नोट: किसी भी मेकअप प्रोडक्ट को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP