Concealer Hacks: Eyelid पर कंसीलर लगाते समय फॉलो करें ये 4 हैक्स, आई मेकअप दिखेगा परफेक्ट

Easy Concealer apply Hacks: यदि आपका भी आई लिड पर कंसीलर परफेक्ट नहीं लग पाता है, तो आज हम आपको हम कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप बेहद ही आसानी से कंसीलर अप्लाई करके अपनी आंखों को खूबसूरत बना सकती हैं।
how to apply concealer,

मेकअप करना भी के कला है। जिसके बारे में हर किसी कोई नहीं पता होता है। मेकअप में ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर अप्लाई करने का तरीका, हैक और किस मौसम में कौन-सा मेकअप बेस्ट रहेगा इन सबके बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी होता है। तब जाकर आप किसी भी पार्टी में अपना लुक परफेक्ट बना सकती हैं। हर महिला को मेकअप करना पसंद होता है। इस बात को तो आप सब बखूबी जानते होंगे। वहीं मेकअप करते वक्त लाइनर, लिपस्टिक, फाउंडेशन, कंसीलर, हाईलाइटर सब चीजों को लगाने का तरीका आना भी बेहद जरूरी होता है, अन्यथा स्किन काफी अनइवन लगने लगती है।

आप चाहे जितने महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीद लें। जबतक आपको उसे लगाने के तरीका नहीं पता होता है तब तक वो आपके किसी काम के नहीं हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप आईलिड पर परफेक्ट कंसीलर अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपकी आंखों का मेकअप और आपका लुक दोनों खूबसूरत नजर आएंगे। यदि आपको भी कंसीलर लगाने में दिक्कत होती है तो आप ब्यूटी एक्सपर्ट छाया आनंद के बताए इन हैक्स को ट्राई करके अपना लुक अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

Eyelid पर कंसीलर लगाते समय फॉलो करें ये 4 हैक्स (Best Concealer Apply Hacks)

यदि आप भी अपनी आंखों को परफेक्ट लुक देना चाहती हैं, तो एक्सपर्ट के बताए इन हैक्स को जरूर ट्राई करें। यह हैक्स आईलिड पर कंसीलर अप्लाई करते वक्त काम आएंगे।

1 आईब्रो को ब्रश से करें सेट

सबसे पहले आपको स्पूली ब्रश की मदद से आईब्रो को ऊपर की ओर पुल करना पड़ता है। ताकि आईब्रो को एक परफेक्ट शेप मिल सके और आपका लुक खूबसूरत दिखे।

ये भी पढ़ें: Slim Nose: चौड़ी नाक को पतला दिखाने के लिए इन आसान मेकअप हैक्स को करें फॉलो

2 डिटेलिंग ब्रश से दें शेप

इसके बाद आपको डिटेलिंग ब्रश की मदद से आईब्रो के बॉटम कॉर्नर लाइन पर शेप देना है और इसके बाद ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से कंसीलर लगाकर उसको अच्छी तरह पूरे आईलिड(eyelid) पर मिक्स करते हुए ब्लेंड करना होता है।

how to apply concealer

3 बनाना लूज पाउडर

अब आपको बनाना लूज पाउडर लेकर ब्रश की मदद से आईलिड पर लगाकर सेट करना है। इससे आपको आई मेकअप करने में दिक्कत नहीं होगी और आप आपकी स्किन भी परफेक्ट दिखेगी।

ये भी पढ़ें: ऑफिस जाने से पहले ऐसे करें लाइट आई मेकअप, बढ़ेगी आंखों की खूबसूरती

beauty expert tips

4 कंसीलर को कम मात्रा में लें

इन सबके साथ आपको एक बात का जरूर ध्यान रखना है कि आपको कंसीलर का बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल करना है। अगर आप ज्यादा क्वांटिटी में कंसीलर लगा लेती हैं तो आपकी आंखें बहुत ज्यादा सफेद और अजीब नजर आएंगी।

concealer application techniques

अब से आप जब भी कभी मेकअप करने के लिए आईलिड पर कंसीलर अप्लाई करें तो ऊपर बताए गए इन हैक्स को जरूर ट्राई करें। इससे आपका आई मेकअप परफेक्ट नजर आएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/insatgram/colorrs_hair_beauty_salon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP